फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अफगानिस्तान हमले में मारे गए सिखों की अस्तियां कीरतपुर साहिब में की गई विसर्जित

अफगानिस्तान हमले में मारे गए सिखों की अस्तियां कीरतपुर साहिब में की गई विसर्जित

Mon, 23 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान हमले में मारे गए सिखों की अस्तियां कीरतपुर साहिब में की गई विसर्जित
अफगान हमले में मारे गए लोगों की अस्थियां विसर्जित
विज्ञापन

दिल्ली से परिजन कीरतपुर साहिब में गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब के अस्थघाट पहुंचे
हमले में मारे गए थे 12 सिख और एक हिंदू
अमर उजाला ब्यूरो
श्री कीरतपुर साहिब। अफगानिस्तान में हुए हमले में मारे गए सिखों की अस्थियां सोमवार को श्री कीरतपुर साहिब में गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब के अस्थघाट में विसर्जित कर दी गईं।
अफगानिस्तान में हुए हमले में मारे गए 13 लोगों की अस्थियों को दिल्ली से कीरतपुर साहिब लाया गया। इस दौरान अकाली दल की ओर से पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा मौजूद रहे। अस्थियों को रखकर पहले तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी भाई फूला सिंह द्वारा अरदास की गई। इसके बाद 12 सिखों और एक हिंदू की अस्थियों को विसर्जन किया गया। इस दौरान मास्टर अवतार सिंह, रबेल सिंह, अनूप सिंह, सतनाम सिंह, राजू सिंह, अमरीक सिंह, तरनजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, बलजीत सिंह और हिंदू परिवार से विकी कुमार की अस्थियां विसर्जित की गई।
विज्ञापन

अफगानिस्तान से आए सिख परिवारों के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने अफसोस जाहिर किया और सिखों की सुरक्षा यकीनी बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिखों की सुरक्षा की नीति बनाई जानी चाहिए। इस आत्मघाती हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान से आई सिख संगत ने कहा कि वह न अफगानिस्तान के हैं और न भारत के। अगर उन्हें भारत का वीजा लेना होता है तो उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उनसे पूछा जाता है कि भारत में आपको कहां जाना है, वहां के बारे में संपूर्ण जानकारी दें। उनकी माने तो वहां पर रह रहे 1200 परिवार भारी दुविधा में हैं।

इस दौरान दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी सदस्य कुलवंत सिंह बाठ, पूर्व मंत्री सतवंत कौर संधू, शिरोमणि कमेटी सदस्य अमरजीत सिंह चावला, प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह, अजमेर सिंह खेड़ा, परमजीत सिंह लखोवाल, जसवीर सिंह मैनेजर तख्त श्री केसगढ़ साहिब, एडवोकेट हरदेव सिंह रणजीत सिंह, सहायक मैनेजर भूपेंद्र सिंह, सहायक मैनेजर जरनैल सिंह गुरुद्वारा, इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह, सहायक मैनेजर दलजीत कौर, मोहन सिंह, संदीप सिंह कलोता, शमशेर सिंह, मनजिंदर सिंह बराड़, तेजेंद्र सिंह पप्पू, दलजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed