{"_id":"5b4785de4f1c1bce3b8b4ad6","slug":"153141397713-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैम्पू की टक्कर से भांजे की मौत, मामा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैम्पू की टक्कर से भांजे की मौत, मामा घायल
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
टेंपो की टक्कर से ढाई वर्षीय मासूम की मौत
हादसे में मृतक का मामा घायल
लावारिस पशुओं को देखकर धीमे की थी बाइक, पीछे से टेंपो ने मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। लावारिस पशुओं के झुंड को देखकर धीरे हुए मोटरसाइकिल सवार को पीछे आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। उसका मामा घायल हो गया।
ढाणी सुच्चा सिंह निवासी रूपेश कुमार अपने ढाई वर्षीय भांजे मानव पुत्र धीरज कुमार को बाइक पर बैठाकर सीतो रोड स्थित उसके पिता की दुकान पर ले रहा था। जब वह बिश्नोई चौक के पास पहुंचा तो सड़क पर पशुओं का एक झुंड खड़ा देखकर उसने बाइक धीरे कर दी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक टेंपो चालक ने उनकीबाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे मामा-भांजा सड़क पर नीचे गिर गए और टेंपो का एक पहिया भांजे मानव के ऊपर से गुजरने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को सरकारी अस्पताल में रखवाया। मामले की जांच एएसआई जसविंदर सिंह कर रहे हैं।