{"_id":"5b4392554f1c1bbc248b572d","slug":"15311550287-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अडहॉक कमेटी पर कार्रवाई करने के लिए पंजाब स्पोर्टस काउंसिल ने डीजीपी को लिखा पत्र।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अडहॉक कमेटी पर कार्रवाई करने के लिए पंजाब स्पोर्टस काउंसिल ने डीजीपी को लिखा पत्र।
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटबॉल खिलाड़ियों को गैर कानूनी लाभ पहुंचाने पर केस दर्ज करने की मांग
फर्जी एडहॉक कमेटी पर कार्रवाई करने के लिए पंजाब स्पोर्ट्स काउंसिल ने डीजीपी को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। नेटबॉल खेल से संबंधित गठित एडहॉक कमेटी-एनएफआई द्वारा खिलाड़ियों की ग्रेडेशन कराने तथा उन्हें सरकारी विभागों से लाभ पहुंचाने को जिले के एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने गैर कानूनी बताया था। उसने एडहॉक कमेटी को फर्जी बता पंजाब स्पोर्ट्स काउंसिल को पत्र लिखकर कमेटी के पदाधिकारियों समेत अवैध तौर पर सरकारी विभागों से लाभ ले रहे खिलाड़ियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की थी। जिस पर गौर करते हुए पंजाब स्पोर्ट्स काउंसिल ने डीजीपी पंजाब को पत्र लिखा है। पत्र के अनुसार एडहॉक कमेटी-नेटबॉल फेडरेशन आफ इंडिया के पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने को कहा है। काउंसिल ने पत्र की प्रतियां सचिव खेल व युवक सेवाएं विभाग के निजी सचिव तथा निदेशक खेल विभाग पंजाब के पीए को भी भेजी हैं।
उल्लेखनीय है कि आरटीआई एक्टिविस्ट कृष्ण सिंह संघेड़ा जो कि भारतीय स्थल सेना (सिक्ख लाइट एनफेंटरी) सेवा में रह चुके हैं। उन्होंनेे बताया था कि भारतीय ओलंपिक संघ ने एक पत्र के जरिये एडहॉक कमेटी-एनएफआई को गैर-मान्यता करार दिया था। संस्था के अधिकारियों ने दिल्ली में सीनियर एवं जयपुर में जूनियर फर्जी चैंपियनशिप कराई थी। खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट भी बांटे थे। इसके जरिये पंजाब सरकार तथा पंजाब के नेटबॉल खिलाड़ियों से धोखा किया था। उन सर्टिफिकेट के आधार पर खिलाड़ी, सरकारी विभागों से लाभ लेते आ रहे हैं। जिसके आधार पर दोषी संस्था एडहॉक कमेटी-एनएफआई के पदाधिकारियों एवं सरकारी विभागों से लाभ ले रहे खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी बनती है। कृष्ण सिंह का यह भी कहना है कि उन्होंने इस मामले में केंद्रीय खेल मंत्री राजवर्धन राठौर, भारतीय ओलंपिक संघ एवं नेटबॉल फेडरेशन आफ इंडिया को भी पत्र लिखा है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
फोटो कैप्शन: 09बीएनएलपी81-आरटीआई एक्टीविस्ट कृषण सिंह संघेड़ा को पंजाब स्पोर्टस काउंसिल द्वारा भेजा गया पत्र।