Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government cannot take over religious property; protecting it is its responsibility: High Court

धार्मिक संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकती सरकार, रक्षा करना उसकी जिम्मेदारी : हाईकोर्ट

Thu, 26 Nov 2026 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Government cannot take over religious property; protecting it is its responsibility: High Court
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक संस्थाओं की संपत्तियों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। बेहतर इस्तेमाल या जनहित का हवाला देकर सरकार इन संपत्तियों पर कब्जा नहीं कर सकती। यदि सरकार को किसी धार्मिक संस्था की जमीन की जरूरत है तो उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत अधिग्रहण करना होगा और उचित मुआवजा भी देना होगा।
विज्ञापन


मामला पंजाब के संगरूर जिले की सुनाम तहसील स्थित डेरा साधन बाबा बिहारी गिर की करीब 414 कनाल सात मरले कृषि भूमि से जुड़ा है। इस जमीन से होने वाली आमदनी गरीबों को भोजन कराने और डेरे के रखरखाव पर खर्च की जाती थी। डेरे के महंत जगदीश गिर की मृत्यु के बाद उनके चेले भरपूर गिर ने जिम्मेदारी संभाली। बाद में डेरे के प्रबंधन को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


वर्ष 1975 में गांव के नंबरदारों और सरपंच की एक समिति गठित कर डेरे का प्रबंधन उसे सौंप दिया गया। वर्ष 1994 में ग्राम सभा ने सरपंच की अध्यक्षता में प्रस्ताव पारित कर डेरे की जमीन पंजाब सरकार के नाम करने का फैसला लिया। इसके आधार पर राजस्व अधिकारियों ने जमीन का इंतकाल भी सरकार के नाम दर्ज कर दिया। इस कार्रवाई को डेरे के श्रद्धालुओं ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका करीब तीन दशक से लंबित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस पंकज जैन ने सुनवाई के दौरान कहा कि महंत की अनुपस्थिति में गठित प्रबंधन समिति को केवल डेरे की देखरेख और प्रबंधन का अधिकार था। वह संपत्ति का मालिकाना हक सरकार को नहीं सौंप सकती थी। समिति महंत के अधिकारों से ज्यादा अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर सकती।


अदालत ने कहा कि अचल संपत्ति का हस्तांतरण विधिवत पंजीकृत दस्तावेज या कानून के तहत अधिग्रहण के जरिये ही हो सकता है। केवल ग्राम सभा या प्रबंधन समिति का प्रस्ताव पारित करने से संपत्ति का मालिकाना हक सरकार को नहीं मिल सकता।

हाईकोर्ट ने ग्राम सभा के प्रस्ताव और उसके आधार पर सरकार के नाम दर्ज इंतकाल को रद्द करते हुए श्रद्धालुओं की याचिका मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed