{"_id":"5b43916e4f1c1bba248b5584","slug":"15311547962-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहिसीलदार की दिल का दौरा पडने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहिसीलदार की दिल का दौरा पडने से मौत
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला के नायब तहसीलदार की ड्यूटी दौरान मौत
लंच से से पहले दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। बरनाला में तैनात नायब तहसीलदार हरमनोहर सिंह की सोमवार को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना का पता चलते ही तहसील कांप्लेक्स में शोक फैल गया। घटना के अनुसार नायब तहसीलदार हरमनोहर सिंह नीचे फर्स्ट फ्लोर पर बने ऑफिस में रजिस्ट्रियों का काम खत्म करने के बाद दोपहर करीब 2 बजे खाना खाने के लिए अपने तहसील कांप्लेक्स की पहली मंजिल में स्थित अपने दफ्तर में खाना खाने गए और जाकर अपने ऑफिस में बैठ गए। उसके बाद उनके पीयून राजविंदर सिंह ने नायब तहसीलदार हरमनोहर सिंह को पूछा के वह खाना लेकर आएं तो उन्होंने कहा कि ले आओ। पीयून राजविंदर के मुताबिक जब वह तहसीलदार के कहने पर खाना लेकर उनके आफिस में आया तो नायब तहसीलदार हरमनोहर सिंह अपनी कुर्सी से जमीन पर गिरे पडे़ थे। उसने बाकी अधिकारियों को बताया तो तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने नायब तहसीलदार हरमनोहर सिंह को मृत घोषित कर दिया। नायब तहसीलदार की मौत पर डीसी धर्मपाल गुप्ता, एसएसपी हरजीत सिंह, पीए टू डीसी चंचल रानी, पीेए टू एडीसी गुरविंदर सिंह, रेडक्राम के इंचार्ज विजय कुमार, स्टाफ मेंबर हरजिंदर सिंह, हरिंदर सिंह, अंशु रानी, वसीका नवीस बलदेव सिंह, हीरा लाल, सुभाष कुमार, कमलजीत, रिंकू व अन्य ने गहरे शोक जताया है। शैली कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार हरमनोहर सिंह फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले थे, जिनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।