फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आम आदमी पार्टी के विधायक संदोआ ने पहले बिना सरकारी फीस दिये करवाया डोप टेस्ट,मामला मीडिया में गरमाने के बाद देर शाम करवाई फीस ज

आम आदमी पार्टी के विधायक संदोआ ने पहले बिना सरकारी फीस दिये करवाया डोप टेस्ट,मामला मीडिया में गरमाने के बाद देर शाम करवाई फीस ज

Fri, 06 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायक संदोआ ने पहले बिना सरकारी फीस दिये करवाया डोप टेस्ट,मामला  मीडिया में गरमाने के बाद देर शाम करवाई फीस ज
आप विधायक संदोआ ने बिना फीस दिए कराया डोप टेस्ट
विज्ञापन

-मामला मीडिया में गरमाने के बाद देर शाम जमा करवाए पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। पंजाब सरकार ने मुलाजिमों का डोप टेस्ट करवाने के आदेश दिया है। लेकिन अभी तक मुलाजिमों ने डोप टेस्ट करवाना तो शुरू नहीं किया पर सियासी नेताओं के डोप टेस्ट करवाने की होड़ लग गई हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह संदोआ भी अपना डोप टेस्ट करवाने के लिए शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में पहुंचे। वहां डाक्टर नितिन ने उनका डोप टेस्ट किया। इस मौके पर विधायक के साथ पूर्व एसजीपीसी सदस्य गुरिंदर सिंह गोगी ने डोप टेस्ट करवाने पहुंच थे। पर विधायक ने डोप टेस्ट की सरकारी फीस के 1500 रुपये जमा नहीं करवाए। डाक्टर ने भी उस समय फीस की रसीद लिए बिना ही विधायक का डोप टेस्ट कर दिया। जब कि नशा मुक्ति केन्द्र में दोनों नेताओं को डोप टेस्ट की एंट्री भी नहीं की गई। पर इसके बाद जब फीस न जमा करवाने का मामला मीडिया के पास पहुंचा। मीडिया ने जब इस संबंध में एसएमओ से जानकारी ली तो शाम साढे़ चार बजे एसएमओ अनिल मनचंदा ने कहा कि विधायक द्वारा सरकारी फीस नहीं जमा करवाई गई है। इसके बाद अस्पताल के अधिकारी और विधायक हरकत में आ गए। विधायक द्वारा तुरंत इमरजेंसी में 1500 रुपये फीस जमा करवा दी गई। एसएमओ अनिल मनचंदा ने कहा कि विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने डोप टेस्ट की फीस इमरजेंसी में जमा करवा दी है।

दो बजे काउंटर बंद, पर शाम को जमा करवाई फीस
सरकारी अस्पताल के नशा मुक्ति केन्द्र में दो बजे तक डोप टेस्ट किया जाता है तथा फीस काउंटर पर भी दो बजे तक ही फीस जमा करवाई जाती है। पर विधायक द्वारा सुबह टेस्ट करवाने के बाद मामला गरमाता देख शाम को फीस जमा करवाई गई। इस संबंध में एसएमओ अनिल मनचंदा ने कहा कि संबंधित डाक्टर ने फीस के लिए विधायक को कह दिया था।
विज्ञापन


उस समय फीस नहीं ली : विधायक
विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने कहा कि सरकारी फीस के 1500 रुपये जमा करवा दिए है। उन्होंने कहा कि वह सुबह ही फीस जमा करवाने के लिए तैयार थे पर उस समय उनसे फीस नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि अब फीस की रसीद उनके पास मौजूद है। पूर्व एसजीपीसी सदस्य गुरिंदर सिंह गोगी ने भी कहा कि उन्होंने फीस जमा करवा र्दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed