{"_id":"5b1026cf4f1c1b8b6e8b59cf","slug":"15277851731220-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के नाले में फंसी स्कूली बस, बाल-बाल बचे 20 बच्चे।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के नाले में फंसी स्कूली बस, बाल-बाल बचे 20 बच्चे।
Updated Thu, 31 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के नाले में फंसी स्कूली बस, बाल-बाल बचे 20 बच्चे
गांव नैणेवाल बस स्टैंड के पास बस मोड़ते समय हादसा
बस की खस्ताहालत और ब्रेक फेल होना बताया जा रहा कारण
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
गांव संधू कलां से भदौड़ जा रही बाबा बधावा सिंह विद्या केंद्र बधाते स्कूल की बस नंबर पीबी 29 जी 9541 वीरवार सुबह गांव नैणेवाल बस स्टैंड के पास बिजली के खंभे को तोड़ती हुई गांव के गंदे नाले में फंस गई। 20 बच्चे बाल-बाल बचे। उन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। स्कूल प्रबंधकों ने किसी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया है।
वीरवार को गांव नैणेवाल में हुई घटना में भी जो स्कूल बस नाले में फंसी उसका कारण बस हालत ठीक न होना और ब्रेक फेल हो जाना बताया गया है। भारतीय किसान यूनियन उगराहां के जिला महासचिव चमकौर सिंह नैणेवालिया, गुरचरन सिंह, मिठ्ठू राम, जनक सिंह, जगसीर सिंह, निर्मल सिंह, सुखदेव सिंह ने बताया कि सेफ स्कूल वाहन के नियम के प्रति सरकारी अधिकारियों की उदासीनता और बस चालकों की लापरवाही के चलते स्कूली वाहन सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसका खामियाजा आम जनता व बच्चों को भुगतना पड़ता है।
थाना भदौड़ के प्रभारी एसआई प्रगट सिंह ने बताया कि बस चालक जग्गा सिंह गांव संधूकलां निवासी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पड़ताल के दौरान पता चला है कि प्रेशर पाइप फटने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
डीसी धर्मपाल गुप्ता का कहना है कि घटना की जांच करवाई जाएगी। इसके अलावा जिले भर के स्कूलों के चल रहे वाहनों की जांच करवाई जाएगी। नियमों को ताक पर रखने वाले स्कूली वाहनों के चालकों व स्कूलों के प्रबंधकों को बख्शा नहीं जाएगा।
कैप्शन : 31बीएनएलपी84-गांव नैणेवाल में से गुजरते हुए गंदे नाले में फंसी हुई गांव बधाते के बाबा बधावा सिंह स्कूल की बस।
फोटो कैप्शन : 31बीएनएलपी85-घटना के बाद बस से उतार सुर क्षित जगह पर बिठाए हुए बच्चे।
फोटो कैप्शन : 31बीएनएलपी86-घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण व किसान।