फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ानों की नई हदबंदी तहत गांव लंढेके ओर दुनेके थाना सिटी में शामिल

ानों की नई हदबंदी तहत गांव लंढेके ओर दुनेके थाना सिटी में शामिल

Wed, 09 May 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
ानों की नई हदबंदी तहत गांव लंढेके ओर दुनेके थाना सिटी में शामिल
थानों की नई हदबंदी के तहत गांव लंढेके ओर दुनेके थाना सिटी में शामिल
विज्ञापन

थाना अजीतवाल, मेहना, धर्मकोट,कोट ईसेखां ओर फतेहगढ़ पंजतूर अधीन गांवों में भी फेरबदल
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
पंजाब में पुलिस थानों की नई हदबंदी तहत थाना मेहना से गांव लंढेके और थाना सदर से गांव दुनेके को निकालकर थाना सिटी अधीन कर दिया है। इन दोनों गांवों को 6 वर्ष पहले नगर निगम में शामिल कर लिया गया था। जिला थाना अजीतवाल, मेहना, धर्मकोट, कोट ईसेखां एवं फतेहगढ़ पंजतूर अधीन गांवों में भी फेरबदल किया गया है।
जिला पुलिस प्रमुख राजजीत सिंह हुंदल ने बताया कि लोगों को मुश्किलें आ रही मुश्किलों बारे तकरीबन डेढ़ वर्ष पहले राज्य सरकार ने थानों की हदबंदी के लिए सुझाव मांगे थे। इस कड़ी तहत जिन गांवों को मुश्किल आती थी उन गांवों की पंचायतों ने प्रस्ताव डाल दिए थे। उन्होंने बताया कि इस हदबंदी के लिए ग्रह विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने बाद जो गांवों का फेरबदल किया गया है, उन गांवों का रिकार्ड नोटिफिकेशन के मुताबिक संबंधित थाने को देने का अमल शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

ग्रह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक थाना मेहना अधीन गांव लंढेके ओर थाना सदर अधीन गांव दुनेके को थाना सिटी अधीन कर दिया है। इसी तरह थाना सिटी के अधीन कोठे पत्ती मोहब्बत और महमेवाला अब थाना मेहना के अधीन कर दिया है। दोनों गांव शहर की सीमा पर हैं और अब लोगों को पुलिस से संबंधित काम के लिए डीएसपी धर्मकोट के पास जाना पड़ेगा और मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि थाना मेहना डीएसपी धर्मकोट अधीन है। थाना मेहना अधीन गांव दायला कलां, तलवंडी मल्लियां, कोकरी बुट्टरां ओर गांव कोकरी वहणीवाल अब थाना अजीतवाल अधीन होंगे। इसी तरह थाना मेहना अधीन गांव चुघ्घा कलां, चुघ्घा खुर्द और गांव वर्हे को थाना धर्मकोट के अधीन कर दिया गया है। थाना धर्मकोट अधीन गांव चीमा, औगड़ और कोट सदर खां को थाना कोट ईसेखां अधीन कर दिया गया है। थाना अजीतवाल के तहत गांव धूड़कोट टाहली वाला, धूड़कोट कलां, धूड़कोट चढ़त सिंह वाला, डाला, रामूवाला कलां, रामूवाला हरचोका,रामूवाला नवा, चुगावा और गांव पुराने वाला को थाना मेहना अधीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना फतेहगड़ पंजतूर अधीन नशा तस्करी के लिए बदनाम गांव दौलेवाला के अलावा गांव मंदर को थाना कोट ईसेखां अधीन कर दिया गया है। थाना धर्मकोट अधीन गांव तोता सिंह वाला और थाना कोट ईसेखां अधीन गांव खंबे, राऊवाल, अकालियां वाला, मेलक कंगा, मंदर कलां, कंबो कलां, कंबो खुर्द, किल्ली गांधरा व गांव धर्म सिंह वाला को थाना फतेहगड़ पंजतूर अधीन कर दिया गया है।

फोटो कैप्शन - थाना सिटी का बाहरी द्रिश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed