{"_id":"5aa16dcc4f1c1ba8768b456c","slug":"15205290806-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रयात बाहरा रोपड़ कैंपस में एथलेटिक मीट की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रयात बाहरा रोपड़ कैंपस में एथलेटिक मीट की शुरुआत
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रयात बाहरा में एथलेटिक मीट की शुरुआत
150 कॉलेजों के तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
रयात बाहरा कैंपस में 21वीं सालाना तीन दिवसीय इंद्रकुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पीटीयू इंटर कॉलेज एथलेटिक मीट की शुरुआत की गई। इस दौरान सूबे के विभिन्न 150 कॉलेजों के तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान करवाए विभिन्न खेल मुकाबलों को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
मीट का उद्घाटन मुख्य मेहमान पहुंचे वरिंदर सिंह, हॉकी ओलंपियन और मनविंदर सिंह पीपीएस एसपी डिटेक्टिव एसबीएस नगर ने किया। इस दौरान उनके साथ रयात बाहरा यूूनिवर्सिटी के चांसलर, रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा और विनय कहर स्पोर्ट्स इंचार्ज, आईकेजी पीटीयू कपूरथला भी मौजूद थे। मुख्य मेहमान मनविंदर सिंह ने कहा कि हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए खेल का एक अहम योगदान होता है। गुरविंदर सिंह बाहरा ने विद्यार्थियों को इन खेल में हिस्सा लेने के लिए बधाई दी और देश के निर्माण के लिए नौजवानों की ऊर्जा को उत्साहित करने के लिए एक लक्ष्य के साथ विद्यार्थियों में खेल और सामाजिक कामों में रुचि पैदा करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों की ओर से एक रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। समागम के बाद अलग-अलग संस्थानों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट मुकाबलों में हिस्सा लिया गया। इसमें रयात इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, रयात-बाहरा रोपड़ कैंपस को लगातार 7वेें साल के लिए बढ़िया मार्च पास्ट का खिताब मिला।
जालंधर के पवनदीप सोढी ने सोना, सीईसी लांडरां के शुभम राणा को चांदी और एलसीईटी कॉलेज कटानी कलां के हरबीर सिंह ने 1500 मीटर पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में जीएनई लुधियाना की सुखदीप कौर ने सोना, एसयूएस कॉलेज टंगोरी की मिस किरन कौर ने चांदी और एलसीईटी कॉलेज की दलजीत कौर ने 800 मीटर वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।