{"_id":"5a9594f44f1c1bf17b8b9b96","slug":"15197526601-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक कार्यालयों की अचानक चैकिंग पर विधायक व प्रशासन आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक कार्यालयों की अचानक चैकिंग पर विधायक व प्रशासन आमने-सामने
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी दफ्तरों की चेकिंग पर विधायक व प्रशासन आमने-सामने
कई अधिकारियों की गैरहाजिरी पर विधायक बोले- सरकार को भेजेंगे शिकायत
डीसी और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया दौरे का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
फाजिल्का के विधायक दविंद्र घुबाया ने सोमवार को प्रशासनिक परिसर के सभी सरकारी दफ्तरों का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्हें अधिकतर अधिकारी गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने पूरे मामले की शिकायत सरकार को भेजने की बात कही। वहीं जिला उपायुक्त ईशा कालिया समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक के इस औचक दौरे का विरोध किया। उन्होंने कहा कि विधायक के पास प्रशासनिक कार्यालयों की जांच का अधिकार नहीं है।
विधायक दविंदर सिंह घुबाया सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अपने कई समर्थकों समेत डीसी कार्यालय में औचक चेकिंग के लिए पहुंचे। यहां पर कई आला अधिकारी अपनी कुर्सियों से गायब थे। विधायक ने जिला उपायुक्त कार्यालय समेत एक्साइज विभाग, फूड सप्लाई और डीडीपीओ के दफ्तरों की चेकिंग की। इसमें सभी आला अधिकारियों की कुर्सियां खाली थीं। घुबाया अपने समर्थकों समेत काफी देर तक इन दफ्तरों में रुके। उन्होंने सरकारी रिकॉर्ड चेक करते हुए अपने मोबाइल में उनकी फोटो भी खींची। इसकी भनक लगते ही कई अधिकारी अपने आफिसों में पहुंचने लगे।
इनमें एसडीएम, एडीसी समेत जिले के दोनों कमिश्नर अविलंब अपने कार्यालयों में पहुंच गए। विधायक ने कहा कि उन्हें बीते लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि कई सरकारी अधिकारी दफ्तरों से गायब रहते हैं। इससे लोगों को अपने कार्यों के लिए कई-कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिकारी जनता के नौकर हैं और नौकरी में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उधर प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक के इस दौरे पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि विधायक को हमारे कार्यालयों की चेकिंग करने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।