फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मामला नशा तस्करों का

मामला नशा तस्करों का

Tue, 27 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मामला नशा तस्करों का
पुलिस पर हमला करने वालों की नहीं हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता की शरण में जाने के कारण गिरफ्तारी न होने की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
बरनाला के पूर्व कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों के समर्थकों, जिन्होंने रेड करने गई पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया और पुलिस की अगुवाई कर रहे सीआईए स्टाफ के सहायक थानेदार रणजीत सिंह की सरकारी ड्यूटी में बाधा डालते हुए वर्दी फाड़ दी। दोनों कांग्रेस नेता की शह के कारण तीन दिन बाद पर भी नहीं पकडे़ गए। लोगों में चर्चा है कि वह अपने सियासी संबंधी पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों की शरण में चंडीगढ़ चले गए होंगे। जिस कारण पुलिस उनको पकड़ने में बेबस है।

सहायक थानेदार रणजीत सिंह ने बताया कि राम सिंह उर्फ रामा एवं जसपाल सिंह उर्फ जस्सा, अपने आप को बरनाला के कांग्रेस विधायक केवल ढिल्लों के समर्थक बताते हैं और शराब बेचने का काम करते हैं। जब गत दिनों वह एक शराब के मामले में वह पुलिसलेकर पूछताछ के लिए उनके घर गया तो राम सिंह उर्फ रामा व उसके भाई जस्पाल सिंह उर्फ जस्सा ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया और उसकी वर्दी फाड़कर दोनों फरार हो गए। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। लोगों में चर्चा है कि कथित आरोपी पुलिस पर हमला बोलकर कांग्रेसी नेता केवल ढिल्लों की चंडीगढ़ कोठी में जाकर छुप गए होंगे। जबकि केवल ढिल्लों के सियासी सचिव गुरजीत बराड़ ने कहा कि केवल ढिल्लों का सियासी अक्स बहुत साफ है। गलत लागों को वह अपनी कोठी में घुसने नहीं देते और न ही ऐसे लोगों की मदद करते हैं। जबकि जिला पुुलिस मुखी हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि उन पर कोई सियासी दबाव नहीं है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed