फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच शिक्षक योग्यता परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

कड़ी सुरक्षा के बीच शिक्षक योग्यता परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

Sun, 25 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच शिक्षक योग्यता परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
परीक्षा-2 में 951 और परीक्षा-1 में 1026 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच शिक्षक योग्यता परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
पंजाब शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को आयोजित अध्यापक योग्यता परीक्षा-1 व 2, 48 सेंटरों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सुबह साढ़े 9 से 12 बजे तक चली परीक्षा-2 में 11070 परीक्षार्थियों में से 951 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 10 हजार 119 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार दोपहर 2 से शाम साढे़ चार बजे तक चली परीक्षा-1 में 8654 परीक्षार्थियों में से 1026 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। जबकि 7628 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस टैट परीक्षा में नकल रोकने के लिए एक ओर शिक्षा विभाग ने सभी प्रबंध मुकम्मल किए हुए थे। वहीं दूसरी ओर पुलिस व प्रशासन ने भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए।

इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि परीक्षा-1 के लिए जिले में 21 सेंटर व 2 के लिए 27 सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें से परीक्षा 1 के लिए फाजिल्का में 11, अबोहर में 6 व जलालाबाद में 4 सेंटर जबकि परीक्षा 2 के लिए फाजिल्का में 12, अबोहर में 11 व जलालाबाद में 4 सेंटर बनाए गए। आज परीक्षा के दौरान तहसीलदार/नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों ने मजिस्ट्रेट के तौर पर डियूटी दी। वहीं कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में परीक्षार्थियों व ड्यूटी स्टाफ के अलावा किसी को भी भटकने नहीं दिया गया। इतना ही नहीं केंद्र सुपरिंटेंडेंट व परीक्षा नियंत्रक के अलावा किसी को भी परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


इस सामचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed