फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लाहौर हाईकोर्ट में भगत सिंह के बुत संबंधी मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च को

शहीद भगत सिंह के नाम पर चौक मामले की सुनवाई टली, जानिए पूरा मामला

Thu, 22 Feb 2018 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Thu, 22 Feb 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
लाहौर हाईकोर्ट में भगत सिंह के बुत संबंधी मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च को
bhagat singh - फोटो : सोशल मीडिया
शहीद भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन, पाकिस्तान ने लाहौर में शादमान चौक का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखे जाने और वहां भगत सिंह का बुत लगाए जाने की मांग के लिए लाहौर हाईकोर्ट में दायर याचिका की पहली सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए अगली तारीख 5 मार्च तय की है।
विज्ञापन


काबिलेजिक्र है कि लाहौर जेल में जिस जगह पर 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी, उस जगह पर अब लाहौर में शादमान चौक बना है। पाकिस्तान में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस और शहीदी दिवस आयोजित करती आ रही शहीद भगत सिंह फाउंडेशन पाकिस्तान मांग कर रही है कि उस जगह हुई शहीद भगत सिंह की शहीदी के मद्देनजर चौक का नाम बदल कर शहीद भगत सिंह चौक रखा जाए और उनका बुत लगाया जाए।
विज्ञापन


फाउंडेशन का मानना है कि यह कदम भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा। इस संबंध में बुधवार को न्यायालय द्वारा फाउंडेशन की ओर से दाखिल याचिका संख्या 168074 को तत्काल मामलों के तहत सुनने के लिए को स्वीकार कर लिया गया था। गुरुवार को मामले की पहली सुनवाई हुई। फाउंडेशन के अध्यक्ष इम्तियाज रशीद कुरैशी ने पाकिस्तान से फोन पर जानकारी दी कि अदालत में सुप्रीम कोर्ट के वकील अब्दुल रशीद कुरैशी और उनके सहायक महबूब हसन चौधरी और शाहबाज रशीद कुरैशी (दोनों वकील उच्च न्यायालय) ने केस के पक्ष में दलीलें पेश कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शाहिद जमील खान ने मामले की पहली सुनवाई की। इस दौरान दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति शाहिद जमील खान ने अपने आदेश में कहा कि इस तरह का एक और मामला अदालत में लंबित है, लिहाजा बेहतर होगा कि दोनों मामलों की सुनवाई एक साथ की जाए। इसके चलते इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख भी उसी दूसरे मामले के साथ ही 5 मार्च को तय की गई। कुरैशी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह अपने मकसद में कामयाब होंगे और शहीद भगत सिंह को वह सम्मान मिलेगा जिसके वह हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed