{"_id":"5a89b2da4f1c1bff388b8c50","slug":"15189738705-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार हुये रोइंग मुकाबलों में खालसी स्कूल की टीम ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार हुये रोइंग मुकाबलों में खालसी स्कूल की टीम ने किया कब्जा
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालसा स्कूल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स की ओर से प्रतियोगिता
रोपड़।
सतलुज दरिया में पहली बार पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स की ओर से रोइंग के इंटर स्कूल मुकाबले करवाए गए। इनमें आठ स्कूलों के 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
पहले दिन इंडोर मुकाबले करवाए गए। दूसरे दिन सतलुज दरिया में आउटडोर मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों के प्रबंधक और रोइंग प्रशिक्षक गुरजिंदर सिंह चीमा ने बताया कि रोइंग फोर के लड़कियों के मुकाबलों में ओवरऑल ट्रॉफी पर खालसा स्कूल के खिलाड़ियों का कब्जा रहा। लड़कियों के मुकाबलों में संत करम सिंह अकादमी, जीएनएम स्कूल और सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की खिलाड़ियों ने सांझे तौर पर ट्राफी हासिल की। इस के इलावा
लड़कों के रोइंग सिंगल मुकाबलों में शिवालिक पब्लिक स्कूल का खिलाड़ी हरविंदर सिंह पहले स्थान पर रहा। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल का खिलाड़ी मनतेज सिंह दूसरे और खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का विद्यार्थी जगदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहा। रोइंग सिंगल के लड़कियों के मुकाबलों के दौरान पहले स्थान पर जीएनएम स्कूल की खिलाड़ी मनदीप कौर रही जबकि डीएवी स्कूल की छात्रा शुभजीत कौर दूसरे और सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मनदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। मुख्य मेहमान दविंदर सिंह जटाणा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर एशियन चैंपियनशिप में रोइंग में सोने तगमा जीतने वाले खिलाड़ी महेश्वर सिंह और रोइंग एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के बाद पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के तौर पर सेवाएं निभा रही अमनजोत को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज सेवी गुरमुख सिंह लोंगिया, दीपक सूद, सेवामुक्त एसडीओ जगदीश लाल, हरविंदर सिंह धालीवाल, जसबीर सिंह धालीवाल, बलविंदर सिंह यूएसए, गुरमेल सिंह सरपंच, प्रशिक्षक गुरजीत सिंह, एशियन हॉकी खिलाड़ी कमला चीमा उपस्थित थे।