फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जसविंदर सेखो को शिअद नेताओं ने दी भावभीनि श्रद्धांजलि

जसविंदर सेखो को शिअद नेताओं ने दी भावभीनि श्रद्धांजलि

Sun, 04 Feb 2018 10:50 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
जसविंदर सेखो को शिअद नेताओं ने दी भावभीनि श्रद्धांजलि
सेखो परिवार का बड़ा साथ मिला है पार्टी को: पूर्व सीएम बादल
विज्ञापन

जसविंदर सेखों को शिअद नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सेखों की पत्नी राजिंदर कौर सेखो के अंतिम अरदास के पाठ व भोग में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री हरसिमरत बादल पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने अपने संबोधन में कहा कि शिअद पार्टी ने सेखों को हमेशा फ्रंट लाइन में ही रखा और उन्हें महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी, जिसे सेखों ने बखूबी निभाया। रविवार दोपहर छावनी स्थित अनाज मंडी में पूर्व कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों की पत्नी स्व. जसविंदर कौर सेखों के निमित पाठ का भोग डाला गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रदेश भर से बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञ पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि राजनीतिज्ञों की जिंदगी में पत्नियों का अहम रोल होता है, पति राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त होते है पत्नियां ही घर व बच्चों को संभालती है, सेखों परिवार का शिरोमणि अकाली दल पार्टी को बहुत ही सहयोग मिला है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेता कमल शर्मा ने कहा कि सेखों परिवार के साथ दु:ख की इस घड़ी में अकाली-भाजपा पार्टी उनके साथ है। इस दौरान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल, शिअद के प्रधान व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी जागीर कौर, पूर्व कैबिनेट तोता सिंह, अवतार सिंह मिन्ना, पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह जिंदू, पूर्व विधायक हरि सिंह जीरा, पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी, नरेश कटारिया, देविंदर बजाज, अश्वनी ग्रोवर, नंद किशोर गुगल, जसवंत सिंह खारा, जसमेल सिंह लॉडी गहरी, वरदेव सिंह नोनी मान मौजूद रहे।

इस समाचार की फोटो एबीआर 5 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed