फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बरनाला के गांव भगतपूरा मौड के लोग टैंकी पर चढे

बरनाला के गांव भगतपूरा मौड के लोग टैंकी पर चढे

Thu, 11 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
बरनाला के गांव भगतपूरा मौड के लोग टैंकी पर चढे
पंच की अगुवाई में टंकी पर चढ़े ग्रामीण
विज्ञापन

बरनाला। गांव भगतपूरा मौड में गली पर नाजायज कब्जे हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीण पंच की अगुवाई में वीरवार को पानी की टंकी पर चढ़ गए। मामले की जानकारी मिलते ही थाना शहणा प्रभारी ने उन्हें मनाने की कोशिश की। इसके बाद भी वह लोग नीचे नहीं उतरे।

कब्जे हटवाने को लेकर गांव में लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचारधीन है। अगली पेशी आठ फरवरी को है। गांव के अमनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, सिमरजीत सिंह सिमरा समेत पानी की टंकी पर चढ़े पंच राजिंदर सिंह ज्ञानी का कहना है कि वह साल भर से इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्हें मजबूर होकर उन्हें टंकी पर चढ़ना पड़ा। थाना शहणा के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि सभी टैंक पर चढे़ हैं और मांग कर रहे हैं कि जब तक गली से नाजायज कब्जे नही हटवाए जाते वह नीचे नही उतरेंगे। खबर लिखे जाने तक पंच राजिंदर सिंह व उसके साथी कड़कती ठंड में पानी वाली टंकी पर चढ़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed