{"_id":"5a5793544f1c1b72188b4619","slug":"1515688968129-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत विभाग ने 9 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत विभाग ने 9 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत विभाग ने 9 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे
बरनाला। सेहत विभाग की टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर राजिंदर गर्ग के नेतृत्व में शहर के बाजारों से 9 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। जिला फूड सेफ्टी अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि लोगों को शुद्ध खानपान देने के उद्देश्य से सेखा रोड व विभिन्न बाजारों से तीन दाल, तीन दूध, दो दही व एक आटे का सैंपल लिए गए। साथ ही उसकी गुणवत्ता की जांच के लिए उन्हें सील बंद कर चंडीगढ़ लैब में भेज दिए। उन्होंने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही दुकानदारों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोहड़ी को मद्देनजर रखते हुए सेहत टीम की ओर से बाजारों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सैंपल भरने की मुहिम तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मिलावट करना अथवा घटिया क्वालिटी का खाद्य पदार्थ बेचना भी कानूनी अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं भी किसी तरह का मिलावट खोरी का धंधा चलता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस या सेहत विभाग को दें।