{"_id":"5a56466b4f1c1bd3178b605a","slug":"15156037411-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन प्रोजक्ट - जबरन दुकाने एवं घर तोड़ फोड़ काविरोध करते लोग थाने बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन प्रोजक्ट - जबरन दुकाने एवं घर तोड़ फोड़ काविरोध करते लोग थाने बंद
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन प्रोजेक्ट के लिए दुकानें और घर तोड़ने पर बवाल
पुलिस पर खींचतान का आरोप, लोगों को जीप में डालकर ले गई पुलिस
एसडीएम बोले-मुआवजा लेने के बाद भी किया जा रहा विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। जालंधर से वाया मोगा- बरनाला एनएच-71 फोरलेन प्रोजेक्ट के बरनाला बाईपास से गांव बुघ्घीपुरा रेल फाटक तक दुकानें और घर तोड़े जा रहे हैं। बुधवार को जब लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस उन्हें जीप में डालकर थाने ले गई।
एनएच-71 फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत कुछ लोगों की दुकानें और घर की आई जगह अधिग्रहित की गई है। लोगों का आरोप है कि उनको न तो पूरा मुआवजा दिया गया और न ही मलबे की अदायगी की जा रही है। वह अपनी दुकानें और घर जबरन नहीं तोड़फोड़ करने देंगे। बुधवार को जब बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जबरन कार्रवाई शुरू की गई तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने लोगों से खींचतान की। साथ ही विरोध करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
एसडीएम सुखप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि बरनाला बाईपास से गांव बुघ्घीपुरा रेल फाटक तक तीन कनाल 16 मरले कुल क्षेत्रफल इस प्रोजेक्ट के तहत एक्वायर किया गया था। इसकी अदायगी संबंधित मालिकों को हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यहां सुखपाल सिंह नाम का व्यक्ति किसान जत्थेबंदी का झंडा लगाकर सड़क के काम में विघ्न डाल रहा था। वह 96 लाख 96 हजार रुपये मुआवजा भी वसूल कर चुका है। एसडीएम के मुताबिक पुरानी निर्माण सड़क के दोनों तरफ 40-40 फुट नेशनल हाईवे अथॉरिटी की जमीन छोड़ी होती है लेकिन कुछ लोग उस पर काबिज हैं और उसका मुआवजा मांगते हैं। उक्त किसान सुखपाल सिंह ने गलत नक्शा लगाकर अदालत से स्टे भी हासिल कर लिया था। अब वह अन्य मुआवजे की मांग कर रहा था। उन्होंने दावा किया कि किसी भी दुकानदार या व्यक्ति से मुआवजे के लिए नाइंसाफी नहीं की गई। सड़क निर्माण के काम में अनावश्यक और गैर कानूनी ढंग से रुकावट डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन - मोगा में जालंधर से वाया मोगा - बरनाला एनएच -71 फोरलेन प्रोजेक्ट तहत जबरन निर्माण तोड़ फोड़ का विरोध करने वाले को जीप में डाल कर थाने लेजाती पुलिस