फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तेज रफ्तार बेकाबू कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलटा, दो की मौत

तेज रफ्तार बेकाबू कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलटा, दो की मौत

Mon, 29 Apr 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार बेकाबू कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलटा, दो की मौत
पिंजौर। शादी के कार्यक्रम के बाद डीजे का सामान कैंटर में लोड कर वापस अपने घर जाने के दौरान चालक की लापरवाही के चलते तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गया। घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि कैंटर में सवार अन्य युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घटना पिंजौर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव रामपुर सियुडी के समीप की है। घटना के बाद एक की पंचकूला अस्पताल में और दूसरे घायल किशोर की पीजीआई ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कुलवंत सिंह निवासी दप्पर पंजाब ने बताया कि उसका शादी आदि कार्यक्रमों में डीजे और लाइट लगाने का काम है। 23 अप्रैल को वह मनी के साथ व्हाइट कैसल पिंजौर में होने वाले कार्यक्रम के लिए आया था। कार्यक्रम के बाद वह रविवार सुबह साढ़े 5 बजे कैंटर में डीजे और लाइटें आदि लोड कर काम करने वाले युवक दिलशाद खान, शिवम, विशाल, बिट्टू, लकी, गगन वापस अपने घर दप्पर पंजाब जा रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही कैंटर चालक पिंजौर पंचकूला मार्ग पर रामपुर सियुडी के समीप लेबर कालोनी के पास पहुंचा तो ड्राइवर ने कैंटर की स्पीड तेज कर दी। स्पीड तेज होने की वजह से चालक कैंटर पर नियंत्रण नहीं रहा हैैैै और अनियंत्रित कैंटर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। कुलवंत ने बताया कि कैंटर पलटने की वजह से सभी युवक कैंटर के अंदर फंसकर घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें पंचकूला सेक्टर-6 के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बिट्टू (16) को मृत घोषित कर दिया। जबकि लक्की की गंभीर हालात को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, दिलशाद और गगन पंचकूला सेक्टर-छह अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


चौकी इंजार्ज अमरावती रेशम सिंह ने बताया कि घायल बिट्टू का सेक्टर-6 ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 17 वर्षीय लक्की की पीजीआई ले जाने के दौरान मौत हो गई जबकि अन्य घायल उपचाराधीन हैं जिनकी हालात अभी स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed