फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सात कर्मचारी पहली बार एक साथ हो रहे रिटायर

सात कर्मचारी पहली बार एक साथ हो रहे रिटायर

Sat, 26 Jan 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
सात कर्मचारी पहली बार एक साथ हो रहे  रिटायर
सीएचबी में एक साथ सात कर्मचारी 31 को होंगे रिटायर
विज्ञापन

- कर्मचारियों की कमी के चलते कामकाज होगा प्रभावित
- कर्मचारियों की प्रशासन से दो साल एक्सटेंशन देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में इस महीने एक साथ सात कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। पिछले महीने ही पांच लोग रिटायर्ड हुए थे। सूत्रों की मानें तो पहली बार इतनी संख्या में कर्मचारी एक साथ रिटायर हो रहे हैं। सीएचबी में वैसे भी कर्मचारियों की कमी है, ऐसे में सात कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद सीएचबी का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

एक ओर सीएचबी में कर्मचारियों की कमी लगातार बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों को सिर्फ एक साल की एक्सटेंशन दी जा रही है। इसके चलते सीएचबी में लगातार कर्मचारियों की कमी हो रही है। आगामी 31 जनवरी को सीएचबी के सात कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। इनमें कैलाश गर्ग, धर्मपाल, जगभूषण, दिनेश चंदेल, संपूर्ण सिंह, राम अवध और जगमोहन सिंह शामिल हैं। इस संदर्भ में जगभूषण का कहना है कि यूटी इंप्लाइज को दो साल तक की एक्सटेंशन दी जाती है, जबकि सीएचबी में केवल एक साल की एक्सटेंशन दी जा रही है। उनका कहना है प्रशासन हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। लोगों की मांग है कि सीएचबी कर्मचारियों को भी दो साल की एक्सटेंशन दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed