फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सर्दी का सितम, प्रदूषण के साथ हार्ट के पेशेंट बढ़े

सर्दी का सितम, प्रदूषण के साथ हार्ट के पेशेंट बढ़े

Wed, 19 Dec 2018 01:12 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सर्दी का सितम, प्रदूषण के साथ हार्ट के पेशेंट बढ़े
सर्दी का कहर, प्रदूषण के साथ हार्ट पेशेंट बढ़े
विज्ञापन

रात के पारे में लगातार सातवें दिन गिरावट, शिमला से नीचे तापमान
प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, हार्ट और डायबिटीज के पेशेंट एहतियात बरतें
आशीष वर्मा
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल सहित हरियाणा-पंजाब सर्दी के चपेट में आ चुके हैं। दिन में सुनहरी धूप निकल रही है तो रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्दी बढ़ने से हार्ट के मरीजों में बढ़ोतरी हुई। ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों की संख्या दोगुना के करीब पहुंच गई है। तापमान कम होने से प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। इंडस्ट्रियल एरिया की हवा तो काफी प्रदूषित दर्ज की गई है। इससे सांस के रोगियों के लिए परेशानी बढ़ गई है। कुछ एहतियात बरतने से सर्दी के कहर से बचा जा सकता है।

चंडीगढ़ की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी
लगातार सातवें दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शिमला से ज्यादा ठंडी रातें इस समय चंडीगढ़ की है। सोमवार को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। न्यूनतम तापमान ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। पिछले साल दिसंबर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक तेज धूप के चलते दिन में मौसम सुहाना है, लेकिन रात अब काफी ठंडी है। इसकी मुख्य वजह कुछ दिन से उत्तर-पूर्व-पूर्वोत्तर हवाओं का चलना है।
विज्ञापन


शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
चंडीगढ़ 22.1 5.2
अंबाला 20.2 7.6
हिसार 20.7 3.3
शिमला 16.5 6.7
अमृतसर 21.6 3.5
श्रीनगर 9.7 -4.6
उना 23.4 2.5

रात का और गिरेगा पारा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय देश के उत्तर-पश्चिमी मैदानी हिस्सों के आसपास कोई महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं है। लिहाजा, ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 23 से 22 डिग्री और रात का तापमान चार से तीन डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। रात के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है। दिन में धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा
तापमान में गिरावट आते ही प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सेक्टर 50 का एयरक्वालिटी इंडेक्स 273 रिकार्ड हुआ, जबकि इंडस्ट्रियल एरिया का 331। दोनों ही प्रदूषण के खतरनाक स्तर माने जाते हैं। जानकारों ने बताया कि ठंड पड़ते ही प्रदूषण का स्तर में भी बढ़ोतरी होती है। सुबह और शाम कोहरा होने से प्रदूषण के कण नीचे रह जाते हैं। पूरे दिसंबर और मध्य जनवरी तक हवा खराब रहने वाली है। ऐसे में यदि लोग सुबह और शाम के वक्त सैर के दौरान मुंह पर मास्क पहने।


कब कितना रहा प्रदूषण
दिनांक जगह एयरक्वालिटी इंडेक्स
18 दिसंबर सेक्टर 50 273
17 दिसंबर इंडस्ट्रियल एरिया 331
15 दिसंबर कैंबवाला 117
14 दिसंबर सेक्टर 50 124
13 दिसंबर सेक्टर 50 105
12 दिसंबर सेक्टर 50 38

हार्ट अटैक और हार्ट फेल के आने लगे केस
सेक्टर-32 स्थित मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जीतराम कश्यप ने बताया कि सर्दियों में हार्ट के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। न केवल इमरजेंसी, बल्कि ओपीडी में भी हार्ट के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उनके मुताबिक जब ठंड बढ़ती है तो ब्लड की नालियां सिकुड़ती हैं और ब्लड गाढ़ा होता है। इस मौसम में लोग पानी भी कम पीते हैं और खानपान हावी हो जाता है। तला-भुना ज्यादा खाते हैं। फिजिकल एक्टिविटी भी कम होती है। पॉल्यूशन का लेवल बढ़ जाता है और स्मॉग होने पर पॉल्यूशन के पार्टिकल्स नीचे आ जाते हैं, जो सांस के जरिए हार्ट तक पहुंचते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में हार्ट की बीमारी की संभावना बढ़ जाती है। जब नसें सिकुड़ जाती हैं तो बॉडी में ब्लड सप्लाई करने के लिए हार्ट को ज्यादा पंप करना पड़ता है। इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है। जब वेदर चेंज हो रहा हो तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि बॉडी इसके लिए पहले से तैयार नहीं होती है। इस मौसम में लंग्स इंफेक्शन के भी केस बढ़ते हैं।

ये कदम उठाएं
इस मौसम में सुबह के वक्त ठंड से बचें
जब धूप हो तो तभी सैर के लिए निकलें
फ्राइड खाना कम खाएं, पानी खूब पीते रहें
पाल्यूशन होने पर नाक पर मास्क लगाएं
डायबिटीज के पेशेंट शुगर कंट्रोल में रखे
खाना खाने के बाद ज्यादा वॉक न करें
पैरों को गर्म रखें, ठंड से बचाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed