{"_id":"5a1af0734f1c1b60678bda2b","slug":"151171505011-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पद्मावती के विरोध में निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पद्मावती के विरोध में निकाली रोष रैली
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
सिनेमाघरों को फिल्म न दिखाने की मांग
फिल्म पद्मावती के विरोध में निकाली रोष रैली
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म पद्मावति को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। करनी सेना और मेवाड़ क्षेत्रीय महासभा के आह्वान पर राजस्थान और पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी के तहत राजपूत महासभा पंजाब व जय राजपूताना सभा की ओर से रविवार को शहर में एक विशाल रोष रैली निकाली गई। जो कि स्थानीय महाराणा प्रताप चौंक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए हनुमानगढ़ रोड स्थित मिराज सिनेमा में पहुंचकर संपन्न हुई।
इस बारे में जानकारी देते हुए गौतम चौहान ने बताया कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में पद्मावति के चरित्र को गलत तरीके से पेश किया है, जिसको लेकर सभी राजपूतों में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी प्रशासनिक अधिकारियों तथा सिनेमा संचालकों को यह फिल्म न दिखाने संबंधी मांगपत्र दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी फिल्म निर्माता फिल्में बनाते समय इतिहास के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करेगा तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। आज रोष प्रदर्शन के दौरान उन्होंने शहर के संदीप सिनेमा, के सेरा सेरा मिनी प्लैक्स तथा मिराज सिनेमा के संचालकों को फिल्म को प्रदर्शित न करने की मांग की। इस रोष रैली में राम कुमार भाटी, कैप्टन ओंकार दत्त, ठाकुर दिवान चंद, अभिषेक कुमार, गौतम भाटी, राजपाल, कांशी सिंह तंवर, कृष्ण चौहान के अलावा आसपास के करीब 15 गांवों से दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी जा रही है।