फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्क्रापियों मोटरसाइकल टक्कर में एक मजदूर परिवार के 4 लोगों की मौत

स्क्रापियों मोटरसाइकल टक्कर में एक मजदूर परिवार के 4 लोगों की मौत

Sat, 25 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
स्क्रापियों मोटरसाइकल टक्कर में एक मजदूर परिवार के 4 लोगों की मौत
स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर से परिवार खत्म, 4 की मौत
विज्ञापन

मोटरसाइकल पर संगरूर समागम में जा रहा परिवार, मरने वालों में दंपति और दो बेटियां
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
शनिवार को रात बाइक पर संगरूर में एक भोग समागम में जा रहे एक परिवार की दो बच्चियों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। बाइक में स्कार्पियो की तेज टक्कर लगने से पूरा परिवार सड़क पर गिर गया और मौके पर ही सभी ने दम तोड़ दिया। मृतकों के शव देर रात मानसा के सिविल अस्पताल में लाए गए। हादसे के बाद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई। इससे चालक पूर्व फौजी मानसा को पीजीआई रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार अपने ससुर के घर में रहने वाला गुरतेज सिंह (40) पत्नी कुलवंत कौर, उनकी बेटी वीरपाल कौर (11) व किरनजीत कौर (8) वासी अलीशेर खुर्द मानसा शनिवार को शाम किसी समागम में एक दिन पहले ही जा रहे थे। यह परिवार मजदूरी करके अपना गुजारा करता था। पता चला है कि इन्हें रविवार को संगरूर में किसी समागम में पहुंचना था, लेकिन शनिवार को रात एक दिन पहले ही इन्होंने जाने का फैसला किया और बाइक पर होकर संगरूर के लिए निकल पड़े। इस बीच गांव मत्ती व पंधेर के बीच तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिस कारण मोटरसाइकल सवार चारों लोग सड़क पर जा टकराए और सभी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। स्कॉर्पियो चला रहा पूर्व फौजी लाल सिंह वासी गंढू खुर्द भी हादसे में जख्मी हो गया। घटना में स्कॉर्पियो-बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थाना भीखी के मुखी परमजीत सिंह बताया कि मोटरसाइकल सवार परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई।
विज्ञापन


फोटो : 25 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : भीखी के नजदीक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकल।
फोटो : 25 एमएनएस 2 जेपीजी
कैप्शन मृतक लड़कियों के शव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed