{"_id":"5957d3814f1c1bdc398b4915","slug":"1498928049204-1200-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेम नाले में बांध लाने से 4 गांवों की 1200 एकड़ धान की फसल डुब्बी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेम नाले में बांध लाने से 4 गांवों की 1200 एकड़ धान की फसल डुब्बी
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेम नाले में बांध लाने से 1200 एकड़ फसल डूबी
मोगा। बीते दिनों हुई भारी बारिश एवं नहरें टूटने आदि कारण सेम नालों में पानी का स्तर बढ़ गया है। धर्मकोट सब डिवीजन तहत गांव दौलेवाला के लोगों की ओर से सेम नाले में बांध लगा देने कारण गांव ब्राहमके, मसीता, मसतेवाला और गहिली वाला आदि गांव की 1200 एकड़ से अधिक धान की फसल की डूब गई है। देर शाम तक स्थिति तनावपूर्ण बनी थी। प्रशासनिक अधिकारियों की दोनों गुटों से बातचीत बेनतीजा रहने कारण टकराव की स्थिति बनी हुई है। तहसीलदार धर्मकोट भूपिंदर सिंह ने बताया कि दोनों गुटों को छोटी पाइप आदि से पानी की निकासी के लिए राजी करने की कोशिश की जा रही है।
गांव दौलेवाला में सेम नाले में बांध लगाने वाले लोगों के नेतृत्व में नंबरदार बलकार सिंह ने कहा कि उनके गांव की धरती का स्तर नीचा होने के कारण बांध खोल दिया गया तो उनकी फसल के अलावा मकान भी डूब जाएंगे। उन्होंने दावा किया पानी के तेज बहाव कारण किसान प्यारा सिंह बलखंडी वाले की 4 एकड़ और गुरजंट सिंह पुत्र अजैब सिंह की जमीन की मिट्टी धान की फसल समेत बह गई है।
नंबरदार मलूक सिंह गांव मसतेवाला ने कहा कि गांव मसतेवाला से निकलते सेम नाले में गांव दौलेवाला के लोगों की ओर से बांध लगाने कारण गांव ब्राहमके, मसीता, मसतेवाला और गहिली वाला आदि गांव की 1200 एकड़ से अधिक धान की फसल की डूब गई है। उन्होंने दावा किया कि खेतों में 5 फुट तक पानी भरा है। इन गांवों के सैकड़ों लोग बांध पर पहुंच कर इसे खुलवाने के लिए अड़े हुए हैं और गांव दौलेवाला के लोग बांध खोलने का विरोध करते होने कारण स्थिति बेहद तनाव पूर्ण बनी है। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। इस के अलावा कोट ईसेखां के साथ लगते गांवों जस्सपुर गहिलीवाला आदि गांवों में भी एकड़ धान की फसल पानी में डूबी हुई है। किसान जगतार सिंह, सुरजीत सिंह, जग्गा सिंह और भुपिंदर सिंह ने बताया कि भारी बारिश होने के कारण उक्त गांवों के सैकड़ों एकड़ खेतों में पानी बहुत ज्यादा भर गया था, मसतेवाला रोड पर सड़क के आर -पार पानी की निकासी के लिए डाले पाइप कुछ किसानों ने बंद कर दिए थे, जिस कारण पिछली जमीनों में पांच-पांच फुट पानी भर गया था। उन्होंने यह मामला तहसीलदार धर्मकोट के ध्यान में लाया, यहां पानी का स्तर ओर बढ़ने कारण किसानों में तकरार भी हो चुकी है।