फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   25 पार पहुंचा तापमान, चार दिन बाद फिर बारिश

25 पार पहुंचा तापमान, चार दिन बाद फिर बारिश

Fri, 22 Feb 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
25 पार पहुंचा तापमान, चार दिन बाद फिर बारिश
25 के पार पहुंचा तापमान, चार दिन बाद फिर बारिश के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मौसम में रोजाना उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले चार दिनों से चंडीगढ़ में बादल छाए हैं। रुक-रुक कर बौछारें पड़ रही हैं। अब अचानक से वीरवार को दिन का तापमान 25 से पार हो गया है। इससे लोगों को गर्मी भी महसूस हुई। कई जगह लोगों को पंखे चलाने भी पड़े। कारों में भी एसी चलाना पड़ा। हालांकि पूरे दिन बादल छाए थे लेकिन फिर भी लोगों को राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ, न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। यह इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि फिलहाल 24 तक मौसम साफ रहेगा। 25 फरवरी को फिर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 25-26 को बादल छाएंगे और बारिश की भी संभावना है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 24 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से दस डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे। वीरवार को भी पूरे ट्राइसिटी में कई जगह बूंदाबांदी देखने को मिली है। सुबह से ही बादल छाए थे। कभी बादल छंट जाते तो कभी बूंदाबांदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed