फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीयू के प्रोफेसर को अमेरिका से आया बुलावा

पीयू के प्रोफेसर को अमेरिका से आया बुलावा

Tue, 12 Feb 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
पीयू के प्रोफेसर को अमेरिका से आया बुलावा
चाल के विज्ञान के ज्ञान को दुनिया के सामने रखेंगे प्रो. केवल कृष्ण
विज्ञापन


- पीयू के एंथ्रोपोलॉजी विभाग के चेयरमैन को अमेरिकन एकेडमी ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज सम्मेलन से आया बुलावा
- 18 से 23 फरवरी के मध्य होने जा रहे इस सम्मेलन में दुनियाभर के वैज्ञानिक करेंगे शिरकत

फोटो---

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के एंथ्रोपोलॉजी विभाग के चेयरमैन प्रो. केवल कृष्ण को अमेरिकन एकेडमी ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज बाल्टीमोर, मैरीलैंड से बुलावा आया है। वह वहां फॉरेंसिक पॉडियाट्री यानी चाल के विज्ञान के ज्ञान को दुनिया के समक्ष रखेंगे। अपराधियों को फुट के जरिये कैसे पकड़ा जा सकता है और यह विज्ञान कितनी प्रभावी है, इस पर अपनी बात रखेंगे। 18 से 23 फरवरी के मध्य हो रहे इस सम्मेलन में दुनियाभर के वैज्ञानिक शिरकत कर रहे हैं।

प्रो. केवल कृष्ण के रिसर्च के जरिये अपराधियों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने डीएनए प्रोफाइलिंग, उंगलियों के निशान, चेहरे की विशेषताओं, बाल, होठ प्रिंट आदि को अपने रिसर्च में शामिल किया है। दशकों से अपराधियों की पहचान करने व पकड़ने के लिए जांच एजेंसियों को इस रिसर्च से मदद मिलेगी। व्यक्ति को पदचिन्हों के जरिये आसानी से पहचाना जा सकेगा। प्रो. केवल कृष्ण ने इसकेलिए डॉ. जॉन डिमैगियो का भी सहयोग लिया है। प्रो. केवल कृष्ण का कहना है कि इस विज्ञान को अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में प्रभावी रूप से देखा गया है, लेकिन इंडिया में इस विज्ञान को अभी भी एक अल्पविकसित विज्ञान माना जाता है। जागरूकता का भी अभाव है जबकि इस विधि से आसानी से अपराधी पकड़े जा सकते हैं। क्योंकि अपराधी पैरों के बल ही घटना स्थल पर पहुंचते हैं। उसके फुट प्रिंट के जरिये उसकी पहचान हो सकती है। प्रो. केवल कृष्ण से 180 से अधिक पब्लिकेशंस हैं, उनका एच इंडेक्स भी काफी हाई लेवल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed