फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   123

123

Sat, 19 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
123
एनआरआई डाक्टर की गुहार, तलाक ले चुकी पत्नी से बचाएं
विज्ञापन

लोअर कोर्ट से बरी हो चुके राजविंदर ने प्रशासन, सरकार और अदालत से की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। एनआरआई डाक्टर राजविंदर सिंह मान ने स्थानीय प्रशासन, सरकार और अदालत से अपील की है कि तलाक ले चुकी दूसरी पत्नी मनमीत पाल कौर, जो खुद को आम आदमी पार्टी की नेता बताती है, वह उसे लगातार मानसिक तौर पर परेशान कर रही है। अमेरिका में रह रहे एनआरआई ने धक्केशाही के खिलाफ इंसाफ की मांग की है। डॉक्टर का कहना है कि लोअर कोर्ट की ओर से उसे बरी किया जा चुका है। बावजूद इसके तलाक ले चुकी पत्नी ने अब सेशन कोर्ट में अपील दायर कर दी है। उनका पासपोर्ट कोर्ट में जमा है। इस कारण वह पिछले तीन साल से यहां पर धक्के खाने को मजबूर है। जबकि पहली पत्नी जिसकी मौत हो चुकी है उससे हुए बेटा-बेटी दोनों अमेरिका में है। वहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं तरफ मनमीत पाल कौर का कहना है कि उन्होंने अपने खर्च के लिए 2009 में केस फाइल किया था। उस पर अब अपील डाली है। वह किसी तरह से ब्लैकमेल नहीं कर रही है। सारे आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान डा. राजविंदर सिंह मान ने बताया कि 2007 मेें उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उस वक्त बच्चे छोटे थे। परिवार के कहने पर उन्होंने दूसरी शादी करने की सोची। अखबार में इश्तहार के जरिये उनकी मुलाकात मनमीत पाल कौर के साथ हो गई। एक महीने के भीतर ही उनकी शादी हो गई। मगर शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी झगड़ा कर मायके लौट गई। वह खुद वापस अमेरिका चले गए। वहां पर उन्होंने तलाक का केस फाइल कर दिया। नवंबर 2011 में उनका तलाक हो गया। मगर इसके कुछ दिन बाद ही तलाकशुदा पत्नी ने अदालत में दहेज प्रताड़ना का केस दायर कर दिया। इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। वह अपनी मां को साथ ले जाने के लिए अमेरिका से 2016 में भारत आए तो उस उन्हें वक्त गिरफ्तार करवा दिया गया। इसके बाद से वह लगातार यहीं पर हैं और केस की तारीखें भुगत रहे हैं। कुछ दिन पहले ही अदालत ने उन्हें बेकसूर मानते हुए बरी कर दिया है। मगर तलाक ले चुकी पत्नी ने फिर से अपील दायर कर दी है। जिस कारण उन्हें पासपोर्ट नहीं मिल रहा और वह पिछले तीन वर्षों से अपने बच्चों से मिल नहीं पा रहे हैं। इसके अलावा मनमीत पाल कौर उन्हें धमकियां दे रही है और पैसों की मांग कर रही है। उनका आरोप है कि वह पहले भी तलाकशुदा थी और पहले पति के साथ भी ऐसा ही किया था। डाक्टर मान ने अदालत से गुहार लगाई है कि उनके केस की सुनवाई जल्द की जाए ताकि वह अपने बच्चों के पास वापस जा सकें और अपनी रोटी-रोजी कमा सकें। डाक्टर मान ने कहा कि उनको और उनके परिवार को मनमीतपाल कौर और उनके परिवार से जान का खतरा है। वह जल्दी ही कमिश्नर से मिलकर मनमीत पाल कौर उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे और कोर्ट से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed