फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीएचडी स्कॉलर से छेड़छाड़ में युवक को एक साल कैद

पीएचडी स्कॉलर से छेड़छाड़ में युवक को एक साल कैद

Tue, 27 Mar 2018 01:43 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
पीएचडी स्कॉलर से छेड़छाड़ में युवक को एक साल कैद
रिसर्च स्कॉलर से छेड़छाड़ में युवक को एक साल कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पीजीआई में पीएचडी की रिसर्च स्कॉलर से छेड़खानी के मामले में जिला अदालत ने 23 वर्षीय युवक को एक साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वाला जींद (हरियाणा) का रहने वाला विक्रम है। उसके खिलाफ सेक्टर-11 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिछले साल सितंबर में मामला दर्ज किया था।
हिमाचल प्रदेश निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह पीजीआई हॉस्टल में रहती है और रिसर्च स्कॉलर है। 9 सितंबर 2017 को घटना वाले दिन सुबह पीजीआई के गेट नंबर-1 पर खड़ी थी। इस दौरान विक्रम वहां आया और जानबूझकर उनसे टकरा गया। उसके टकराने के पीछे उसका मकसद उन्हें अनुचित रूप से छूना था। इसके बाद उसने हाथ में पकड़ी सिगरेट भी उस पर फेंकने की कोशिश की।
विज्ञापन

वहीं, बचाव पक्ष के वकील रविंदर भट्टी के अनुसार, दोषी मानसिक रूप से बीमार है। वह पीजीआई के आसपास खाने की तलाश में घूम रहा था क्योंकि कई अस्पतालों के बाहर लोगों को मुफ्त खाना बांटा जाता है। हालांकि, अदालत ने तर्क सुनने के बाद विक्रम को छेड़छाड़ के लिए दोषी ठहराया और एक साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed