{"_id":"5c76f38abdec22108404d448","slug":"131551299466-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिका, रिचा व नेहा का भाषण गजब का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिका, रिचा व नेहा का भाषण गजब का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाषण प्रतियोगिता में छाया वायुसेना का सर्जिकल स्ट्राइक, भूमिका, रिचा व नेहा अव्वल
पीयू के हिंदी विभाग में कृष्ण किशोर ग्रोवर व एसी बाली भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
फोटो---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू के हिंदी विभाग की ओर से बुधवार को आयोजित कृष्ण किशोर ग्रोवर सद्भावना भाषण व अविनाश चंद्र बाली भाषण प्रतियोगिता के दौरान वायुसेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का मामला छाया रहा। इस प्रतियोगिता में यूआईएलएस की भूमिका ने प्रथम, मास्टर तारा सिंह कॉलेज लुधियाना की नेहा ने द्वितीय और हिंदी विभाग की रचना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसी बाली भाषण प्रतियोगिता में रिचा सिंह, मास्टर तारा सिंह कॉलेज लुधियाना ने प्रथम, कुमार गौतम यूआईएलएस पीयू नेे द्वितीय, रिंकू कुमारी एससीडी कॉलेज लुधियाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि डीन रिसर्च प्रो. आरके सिंगला ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक कुमार ने की। विभाग अध्यक्ष डॉ. गुरमीत सिंह ने प्रतियोगिता पर प्रकाश डाला। इस भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में पीयू के शिक्षकों में उर्दू विभाग से डॉ. अली अब्बास, दर्शनशास्र विभाग से डॉ. पंकज श्रीवास्तव, समाजशास्त्र विभाग से डॉ. विनोद कुमार चौधरी, मानव अधिकार केंद्र से डॉ. नमिता गुप्ता, यूआईईटी से डॉ. प्रवीन गोयल और जनसंचार विभाग से डॉ. भवनीत भट्टी रहे। संचालन शोधार्थी मनजिंदर और शकुंतला ने किया।