{"_id":"5c64838ebdec2229c12b90d7","slug":"131550091150-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी फिर से बनेंगे देश के पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी फिर से बनेंगे देश के पीएम
विज्ञापन
टंडन का दावा, मोदी फिर बनेंगे पीएम
मेरा परिवार भाजपा परिवार के दूसरे दिन धनास में हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश भाजपा द्वारा मनाए जा रहे कार्यक्रम मेरा परिवार भाजपा परिवार के दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने धनास में मंडल नंबर 5 के अध्यक्ष संजीव वर्मा के घर से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर टंडन ने दावा किया कि इस बार फिर मोदी पीएम बनने जा रहा हैं। भाजपा प्रदेश के साथ देश स्तर पर भारी सीटें जीतकर लाने वाली है।
पार्षद संजीव वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। इसमें कार्यकर्ता के घर पर एक स्टिकर लगाया जा रहा है। जिसमें मेरा परिवार भाजपा परिवार लिखा हुआ था। उनके घरों के ऊपर पार्टी का ध्वज लगाया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मंडल में किया जा रहा है कार्यकर्ता बड़े उत्साहित होकर इसको मना रहे हैं। अपने प्रदेश नेतृत्व को यह आश्वासन दे रहे हैं कि कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सक्रिय होकर अपनी भूमिका निभा रहा है। इसमें विशेष रूप से पार्षद रविकांत शर्मा, महासचिव रोहित शर्मा, शादाब आलम, नजमा खान, कृष्ण चंद्र मुंडेयाल, शक्ति केंद्र इंचार्ज जसपाल सिंह, बीरेंद्र टम्टा, मोहिंदर राणा, प्रकाश मंडल पदाधिकारी सुरजीत राणा, ललित शर्मा समिति अध्यक्ष योगेश कुमार, प्रदीप यादव, दशरथ नेगी समेत दर्जनों लोगों ने भाग लिया।