फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   14 सालों में एक हजार लोगों ने आत्महत्याएं की

14 सालों में एक हजार लोगों ने आत्महत्याएं की

Mon, 10 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
14 सालों में एक हजार लोगों ने आत्महत्याएं की
चंडीगढ़ में 14 साल में 1000 से ज्यादा आत्महत्या
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 के मनोचिकित्सक विभाग ने 2004 से 2017 तक की आत्महत्या का विश्लेषण किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर में आत्महत्या का ट्रेंड चौंकाने वाला है। 2004 से 2017 तक एक हजार से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या की है। इसमें 58 प्रतिशत से ज्यादा लोग युवा हैं, जो चिंताजनक है। सेक्टर-32 मेडिकल कालेज के मनोचिकित्सा विभाग के विश्लेषण से पता चलता है कि 17 से 30 साल उम्र के करीब 58 प्रतिशत और 17 से 25 साल के करीब 49 प्रतिशत लोगों ने आत्महत्या की। विश्लेषण में यह भी देखने को मिला है कि इसमें 60 प्रतिशत पुरुष और 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। जीएमसीएच-32 का मनोचिकित्सा विभाग 2003 से आत्महत्या के पैटर्न पर विश्लेषण कर रहा है। इसमें वह आत्महत्या के पैटर्न, उसके कारण और क्या आत्महत्या को रोका जा सकता था, जैसे मुद्दों पर गहन विश्लेषण करता है। आत्महत्या करने का मुख्य कारण तनाव देखने को मिला है। तनाव की वजह एग्जाम में फेल होना, प्रेम प्रसंग में निराशा और पारिवारिक कलह जैसा रहा है।

फांसी लगाकर आत्महत्या करना सबसे कॉमन तरीका
मनोचिकित्सक ने पाया कि करीब 68 प्रतिशत लोगों ने फांसी पर लटककर आत्महत्या की, जो 14 साल में हुई आत्महत्या का करीब दो तिहाई है। उसके बाद लोग जहर खाकर आत्महत्या करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक पंखे से लटककर आत्महत्या करना सबसे कॉमन आइडिया रहा है। जो पुरुष हैं, वे आत्महत्या के लिए ज्यादा हिंसात्मक तरीका अपनाते हैं, जैसे कि छत से कूदना, नहर से कूदना, गोली से उड़ाना, नस काटना। पिछले 8 साल में 21 व्यक्तियों ने खुद को गोली से उड़ाया है। इससे यह भी पता चलता है कि यंगस्टर को पिस्तौल आसानी से उपलब्ध होती है। सुखना लेक के सुसाइड प्वाइंट पर भी 21 लोगों ने आत्महत्या की। इसमें 13 पुरुष व 8 महिलाएं हैं।
विज्ञापन


पंखे के डिजाइन पर बदलाव जरूरी
हर घर में पंखा लगा है। यह आसानी से उपलब्ध है, इसलिए लोग पंखे से लटककर ज्यादा लोग आत्महत्या करते हैं। मेडिकल कालेज के डायरेक्टर व मनोचिकित्सा विभाग के एचओडी प्रो. बीएस चवन ने बताया कि पंखे के डिजाइन को बदलने की पूरी संभावना है। इस बारे में सीएसआईओ के वैज्ञानिकों से बातचीत हुई है और वे इस पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या को रोका जा सकता है
मेडिकल कालेज के डायरेक्टर व वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. बीएस चवन ने बताया कि आत्महत्या को सौ फीसदी रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अधिकांश पेरेंट्स ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनका बच्चा आत्महत्या कर सकता है। हालांकि, तनाव और अजीब व्यवहार के संकेत उन्हें जरूर मिले थे। इसलिए जब भी बच्चे तनाव से गुजरते हैं तो पेरेंट्स को सतर्क हो जाना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा बच्चे से बातचीत करनी चाहिए। मनोचिकित्सक की भी मदद ले सकते हैं। इसमें मीडिया का भी अहम रोल होता है। आत्महत्या की खबरों को सनसनीखेज बनाने से बचना चाहिए। ऐसी खबरों को मुख्य पेज के बजाय अंदर के पेज में लगाना चाहिए। तरीके का उल्लेख करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed