फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एमसीएम कॉलेज में आए उपराष्ट्रपति

एमसीएम कॉलेज में आए उपराष्ट्रपति

Thu, 01 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
एमसीएम कॉलेज में आए उपराष्ट्रपति
सभी केंद्र...
विज्ञापन


गोल्डन जुबली वर्ष मना रहा एमसीएम डीएवी-36

एमसीएम कॉलेज में आए राष्ट्रपति, मुकाम हासिल करने वाली छात्राएं सम्मानित
-चंडीगढ़ के प्रशासक, हरियाणा-हिमाचल के राज्यपाल और सांसद ने भी शिरकत की
-कोविंद ने तान्या भाटिया, चाहत अरोड़ा, निताशा, यामिनी गुप्ता, पलक कौर बिजराल को दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज में उन छात्राओं को सम्मानित करने आए, जिन्होंने अपना, कॉलेज और परिवार का नाम रोशन किया। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर और डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. पूनम सूरी और कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव सहित कई शिक्षक, छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद रहे। इस दौरान गोल्डन जुबली ब्लॉक का लोकार्पण भी किया गया। एमसीएम कॉलेज अपना गोल्डन जुबली वर्ष मना रहा है।
राष्ट्रपति ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी तान्या भाटिया, राष्ट्रीय मीट रिकॉर्ड होल्डर चाहत अरोड़ा, निताशा (स्वर्ण पदक विजेता, दक्षिण एशियन रोल बॉल चैंपियनशिप, नेपाल) गिनीज बुक रिकॉर्डधारी यामिनी गुप्ता (रजत विजेता, इंडियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप) एवं पलक कौर बिजराल (वर्ल्ड कप रिद्मिक जिम्नास्टिक, उज्बेकिस्तान की सहभागी) को सम्मानित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छात्राओं को बधाई दी कि वे इस कॉलेज में शिक्षा प्राप्त कर नए आयाम छू रही हैं।
विज्ञापन

डॉ. पूनम सूरी ने कहा कि यह कॉलेज का सौभाग्य है कि स्वर्ण जयंती समारोह को राष्ट्रपति का आशीर्वाद मिला। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनके संरक्षण में यह कॉलेज उत्कृष्टता के कई और मील पत्थर तय करेगा। इस दौरान दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉ. बीएस औलख ने अंगदान की शपथ दिलाई। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने कहा कि किसी भी संस्था के 50 भव्य वर्षों को पार करना अपने आप में ही एक गौरव और हर्ष का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी की सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स भी सम्मानित
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कॉलेज की दो एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया। प्रिया पौडियाल और आलिया ने राष्ट्रीय स्तर पर एनसीसी में वाहवाही लूटी थी। हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कॉलेज की पूर्व छात्राओं सोनिया नारंग (आईपीएस), दिलाशा वासुदेवा (आईईएस) कैप्टन रूचि शर्मा (सेवानिवृत्त) भारतीय सेना और स्वर्गीय लेफ्टिनेंट हरिता देओल के परिवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed