फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नाबालिग से दुराचार में युवक दोषी करार

नाबालिग से दुराचार में युवक दोषी करार

Wed, 14 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुराचार में युवक दोषी करार
नाबालिग से दुराचार में युवक दोषी करार
विज्ञापन

- अदालत 15 फरवरी को सुनाएगी सजा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
जिला अदालत ने नाबालिग से दुराचार के मामले में 18 वर्षीय युवक को दोषी करार दिया है। धनास निवासी आसिफ खान के खिलाफ पुलिस ने जब केस दर्ज किया था, तब वह 17 साल का था। अदालत उसे 15 फरवरी को सजा सुनाएगी। उसके खिलाफ पुलिस ने 14 वर्षीय पीड़िता के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 व पॉक्सो 6 और 8 के तहत केस दर्ज किया था।
11 मार्च 2016 को आसिफ के खिलाफ पीड़िता के पिता ने नाबालिग बेटी से दुराचार की शिकायत दी थी। आरोप के अनुसार पीड़िता का पिता आसिफ को जानता था। घटना से कुछ दिन पहले वह शहर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी बेटी लापता हो गई। आसिफ ने उन्हें वादा किया था कि वह उनकी बेटी को तलाश कर लाएगा। उनकी बेटी तीन दिन तक लापता रही थी। इसके बाद शिकायतकर्ता को उस पर शक हुआ था।
विज्ञापन

कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दिए बयान में पीड़िता ने कहा था कि आसिफ के जन्मदिन पार्टी के बाद वह उसके साथ उसके घर गई थी। वहां दोषी के पिता ने उसे केक खाने को दिया। केक खाने के बाद वह बेहोश हो गई। करीब तीन दिन तक वह उसके घर में बदहवासी की हालत में रही। इसी दौरान आसिफ ने उससे दुराचार किया। उसके घर आने पर उसने पिता को इस बारे में बताया। इसके बाद आसिफ के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बचाव पक्ष के अनुसार पीड़िता और आसिफ दोनों एक-दूसरे को जानते थे। इसी दौरान दोनों में शारीरिक संबंध बने थे। पीड़िता ने अपने बयान में कहा भी था कि वह आसिफ से प्यार करती थी। कोर्ट में आफिस की ओर से बनाई गई कुछ वीडियो क्लिप भी पेश की गई थी। ट्रायल के बाद अदालत ने आसिफ को दोषी करार दिया। अदालत उसे 15 फरवरी को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed