{"_id":"594acedb4f1c1b17758b4706","slug":"131498074843-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारती अरोड़ा से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारती अरोड़ा से जवाब तलब
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई खेल स्कूल मामला : भारती अरोड़ा से जवाब तलब
कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने की थी स्पीकर से शिकायत
विशेषाधिकार हनन का लगाया है आरोप, अरोड़ा को 27 जून तक देना होगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा के सोनीपत स्थित राई खेल स्कूल की समान खरीद में वित्तीय अनियमितताओं का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूल निदेशक आईपीएस भारती अरोड़ा अब नई मुसीबत में फंस गई हैं। कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया की ओर से लगाए गए विशेषाधिकार हनन के आरोपों की शिकायत पर स्पीकर कंवर पाल गुर्जर ने भारती अरोड़ा से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें 27 जून से पहले जवाब देना होगा।
दहिया ने शिकायत में अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि वे जनता के प्रतिनिधि हैं और विवादों से घिरा स्कूल उनके निर्वाचन क्षेत्र में पड़ता है। स्कूल में खरीद से जुड़े मामले का सरकार ऑडिट करा चुकी है। उन्होंने स्कूल निदेशक के पद से भारती अरोड़ा को हटाकर वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग की थी ताकि सच सामने आ सके। कार्रवाई होना तो दूर, उलटा आईपीएस भारती अरोड़ा ने उनके खिलाफ छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए चार करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भिजवा दिया है। ये उनके विशेषाधिकारों के हनन का प्रयास है। इसलिए स्पीकर उचित कार्रवाई करें।
याद रहे कि राई खेल स्कूल का मामला पहले ही काफी तूल पकड़ चुका है। सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री अनिल विज और कैप्टन अभिमन्यु आमने-सामने हैं। सरकार इस मामले की जांच पहले आईएएस अशोक खेमका से कराना चाह रही थी, लेकिन मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण अब सीएम इसकी जांच मुख्य सचिव से करा रहे हैं।