फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   barnala1

barnala1

Sat, 02 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
barnala1
सभी गुरुद्वारों की संस्कृति को कायम रखना होगा लक्ष्य: लौंगोवाल
विज्ञापन

बरनाला पहुंचने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नव-निर्वाचित अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
सभी गुरुद्वारा साहिबानों की संस्कृति व मर्यादा को कायम रखना एसजीपीसी का मुख्य लक्ष्य रहेगा। यह बात एसजीपीसी के नव-निर्वाचित प्रधान लौंगोवाल ने कही। वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार आज बरनाला स्थित गुरुद्वारा प्रधान कौर में आयोजित हुए सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां उन्हें सिरोपाय भी भेंट
किए गए। इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल की लोकल लीडरशिप भी मौजूद थी। पत्रकारों द्वारा पूछे गे सवाल कि उन्हें दल खालसा द्वारा डेरा मुखी से वोटें मांगने पर तनखहिया करार दिया है, के जवाब में एसजीपीसी अध्यक्ष लौंगोवाल ने कहा कि वह डेरा में नहीं गए। उन्होंने कहा धार्मिक विवादों को खत्म किया जाएगा। किसी किस्म की राजनीति नहीं होने दी जाएगी। लोगों को
विज्ञापन

सिखी से जोड़ने गुरुओं द्वारा दिखाए व बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर मौजूद एसजीपीसी सदस्यों में परमजीत सिंह खालसा, दरबारा सिंह छीनीवाल, बलदेव सिंह चूंघा, संत बलवीर सिंह घुन्नस और एडवोकेट इंदर पाल सिंह के अलावा कई अकाली नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



2ड्ढठ्ठद्य-6.द्भश्चद्द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed