{"_id":"68e035249ea138b9e1013b9c","slug":"11th-class-student-started-anti-drug-campaign-gave-the-message-of-healthy-living-panchkula-news-c-87-1-pan1011-127771-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 11वीं के छात्र ने चलाई नशा मुक्ति मुहिम... दिया स्वस्थ जीवन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 11वीं के छात्र ने चलाई नशा मुक्ति मुहिम... दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
विज्ञापन
पंचकूला। कक्षा 11वीं के छात्र वंदित अग्रवाल ने छात्रों को नशे और शराब के दुष्प्रभावों से दूर रखने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक अभियान की शुरुआत की है। एनओपीई (नॉट वन पफ एवर) अभियान के तहत उन्होंने सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए नशामुक्ति पर विशेष सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में वंदित ने छात्रों को बताया कि कैसे नशा और शराब की लत न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास और भविष्य को भी प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे दबाव, जिज्ञासा या गलत संगति के कारण नशे की ओर न जाएं और सकारात्मक गतिविधियों जैसे खेल, संगीत और रचनात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएं।
स्कूलों में ऐसा वातावरण तैयार किया जाए जहां बच्चे खुलकर अपनी बात रख सकें
वंदित ने कहा कि आज के किशोर कई मानसिक दबावों से गुजरते हैं, इसलिए जरूरी है कि स्कूलों में ऐसा वातावरण तैयार किया जाए जहां बच्चे खुलकर अपनी बात रख सकें। उन्होंने कहा,‘मिलकर हम ऐसा सहयोग तंत्र बना सकते हैं, जिससे कोई भी किशोर नशे की लड़ाई में अकेला महसूस न करे।’ वंदित अग्रवाल अब तक आसमान फाउंडेशन इवनिंग स्कूल सेक्टर 31 पंचकूला, सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंचकूला और पॉलिटेक्निक कॉलेज पंचकूला में ऐसे जागरूकता सत्र आयोजित कर चुके हैं। अगले सप्ताह वे सरकारी स्कूल सकेतड़ी में छात्रों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पहले दो अभियानों के बाद चार छात्रों ने स्वयं स्वीकार किया कि वे नशे का सेवन करते थे, और अब वे काउंसलिंग ले रहे हैं। यह दर्शाता है कि जब युवाओं को सुरक्षित और समझदार माहौल मिलता है, तो वे बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाने से नहीं हिचकते। वंदित का उद्देश्य सिर्फ नशा मुक्त समाज बनाना नहीं, बल्कि युवाओं में छिपे डर और चुप्पी को तोडऩा है।