{"_id":"5ccf423bbdec220754346022","slug":"11557086779-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट परीक्षा- ताबीज और रक्षासूत्र भी नहीं बख्शे, कड़ी चेकिंग के बाद ही मिली एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट परीक्षा- ताबीज और रक्षासूत्र भी नहीं बख्शे, कड़ी चेकिंग के बाद ही मिली एंट्री
विज्ञापन
चंडीगढ़। एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए रविवार को शहर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट) सुरक्षा के लिहाज से छात्रों के लिए चैलेंजिंग रहा। स्टूडेंट्स के ताबीज और रक्षासूत्र आदि उतरवाए लिए गए और कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री दी गई। नीट के लिए छात्र रविवार सुबह 10 बजे से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। दोपहर 2 से 5 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए 12 बजे से केंद्रों पर एंट्री शुरू हो गई थी। कड़ी जांच के बाद विद्यार्थियों को केंद्र में जाने की अनुमति दी। डेढ़ बजे के बाद छात्रों को एंट्री नहीं दी गई, जिसकी वजह से कई छात्र पेपर नहीं दे पाए। 19 सेंटरों पर करीब 15 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी।
आईडी प्रूफ के चक्कर में छात्र लेट, गेट फांदकर घुसा अंदर
परीक्षा में एंट्री का आखिरी समय डेढ़ बजे था, जिसके बाद गेट बंद कर दिया। लेकिन सेक्टर-18 के जीजीएमएसएसएस में कई बच्चे गेट बंद होने के बाद पहुंचे। विद्यार्थियों की शिकायत रही कि आईडी प्रूफ लाने के लिए स्कूल के स्टॉफ ने उन्हें भेजा, दोबारा स्कूल पहुंचते समय वह लेट हो गए और उन्हें एंट्री नहीं दी। इस बीच एक विद्यार्थी स्कूल का गेट फांदकर अंदर घुस गया। यहां मौजूदा पुलिसकर्मियों उसको रोका और करीब 10 मिनट तक उससे पूछताछ की, जिसके बाद एंट्री दी गई। इसके अलावा अंबाला से आए पीयूष, हिसार से आए मोहित और दो अन्य विद्यार्थी भी 1 बजकर 35 मिनट पर पहुंचे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। परिजन एंट्री देने के लिए गार्ड से गुहार लगाते रहे पर उनको अंदर नहीं जाने दिया गया।
हेयरपिन, हेयरबैंड तक बाहर रखवाया
परीक्षा केंद्र पर जो विद्यार्थी पेन, पेंसिल, रबर आदि सामग्री लेकर गए थे, वह उनसे बाहर ही रखवा ली गई। इसके साथ पर्स, गॉगल, हैंडबैग, हेयरपिन, हेयरबैंड, लौंग, बेल्ट, घड़ी, कैप आदि उतरवा लिए। हाथों में बंधे रक्षासूत्र, गले में पहनी मालाओं और ताबीज को भी काटकर उतार लिया। इसके साथ सुरक्षा की दृष्टि से छात्राओं की कान की बालियां, बालों में लगे क्लिप को निकलवा लिया गया। इसके साथ सुरक्षा की दृष्टि से सभी छात्रों की परीक्षा हॉल में वीडियोग्राफी करवाई गई। प्रश्नपत्र हल करने के लिए पेन केंद्र के अंदर मुहैया करवाया गया। इसके अलावा छात्रों को अंदर घड़ी ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
ड्रेस कोड को लेकर एनटीए ने छात्रों को दिए थे सुझाव
एनटीए की तरफ से ड्रेस कोड भी जारी किया गया था। छात्रों को सुझाव दिया गया था कि वह स्लिपर, हाफ बाजू टी-शर्ट ही डाल कर जाएं। इनके अलावा ब्रेसलेट, घड़ी, मोबाइल, हेयर पिन, नोज पिन, हेयर क्लिप, क्लचर, सनग्लासेस सहित किसी प्रकार के आर्नामेंट्स ले जाने से परहेज करें। छात्रों की आखिरी एंट्री डेढ़ बजे थी। लेकिन धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए सिख छात्रों को 2 घंटे पहले सेंटर पहुंचने के निर्देश दिए गए, जिससे चेकिंग में कोई दिक्कत न आए और न उनकी धार्मिक भावना आहत हो।
हिंदी और ऊर्दू में भी दिया गया प्रश्न पत्र
नीट परीक्षा में अभ्यार्थियों को इंग्लिश के अलावा हिंदी और उर्दू में प्रश्नपत्र दिया गया। आवेदन के समय विद्यार्थियों से भाषा का विकल्प पूछा गया था। ऐसे में सिर्फ इंग्लिश भाषा चुनने वाले को इंग्लिश टेस्ट बुकलेट दी जाएगी। वहीं जिन विद्यार्थियों ने हिंदी विकल्प का चयन किया था, उन्हें हिंदी के अलावा इंग्लिश की टेस्ट बुकलेट दी जाएगी। हिंदी के अलावा बाकी भाषाओं का चयन करने वालों को भी उनकी भाषा के अलावा इंग्लिश टेस्ट बुकलेट दी जाएगी।