फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मानेसर जमीन अधिग्रहण घोटाले का मामला

मानेसर जमीन अधिग्रहण घोटाले का मामला

Thu, 20 Dec 2018 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
मानेसर जमीन अधिग्रहण घोटाले का मामला
पूर्व हरियाणा सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं हुए अदालत में पेश
विज्ञापन


- मानेसर जमीन अधिग्रहण घोटाले का मामला
- मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मानेसर जमीन अधिग्रहण मामले में बुधवार को पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। मामले में मुख्य आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनके अलावा बाकी सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। अगली सुनवाई में आरोपों पर बहस की जाएगी। इसके बाद सभी आरोपियों पर आरोप तय हो सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री सहित 34 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई थी। अब इस मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज कपिल राठी की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जिसमें हुड्डा के अलावा एमएल तायल, छतर सिंह, एसएस ढिल्लों, पूर्व डीटीपी जसवंत सहित कई बिल्डरों के खिलाफ चार्जशीट में नाम हैं। मानेसर जमीन घोटाले को लेकर सीबीआई ने हुड्डा सहित 34 के खिलाफ 17 सितंबर 2015 में मामला दर्ज किया था। इस मामले में ईडी ने भी हुड्डा के खिलाफ सितंबर 2016 में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। कांग्रेस की तत्कालीन हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान करीब 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर उसे बिल्डर्स को औने-पौने दाम पर बेचने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed