{"_id":"5b3bdb0f4f1c1b86468b474e","slug":"11530649359-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल स्वीट्स के मालिक से लूट मामले में चालान दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल स्वीट्स के मालिक से लूट मामले में चालान दायर
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपाल स्वीट्स के मालिक से लूट मामले में चालान दायर
- अप्रैल में सेक्टर-8 स्थित स्टोर के बाहर हुई थी वारदात
- पुलिस ने पूर्व सिक्योरिटी गार्ड समेत अन्य को बनाया आरोपी
- पुलिस ने बनाए केस में 17 गवाह,
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-8 स्थित गोपाल स्वीट्स के मालिक शरणजीत सिंह से अप्रैल में स्टोर के बाहर हुई लूट के मामले में थाना पुलिस ने चालान दायर कर दिया है। पुलिस ने मामले में जनक सिंह उर्फ लक्की, दीपक उर्फ दीपू और नितेश सिंह उर्फ निती को आईपीसी की धारा 392, 34 और 411 के तहत आरोपी बनाया है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ 18 अप्रैल को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर दो दिन बाद ही मामले का खुलासा कर दिया था। आरोपियों में से एक नितेश पहले गोपाल स्वीट्स में सिक्योरिटी गार्ड रह चुका था। मामले में अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ 17 गवाह बनाए हैं। इनमें मुख्य गवाह शिकायतकर्ता शरणजीत सिंह को बनाया गया है। वहीं, आरोपियों में से एक दीपक ने मंगलवार को जिला अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर की। इस पर बुधवार को सुनवाई होगी। बचाव पक्ष के वकील के अनुसार दीपक को केस में झूठा फंसाया गया है।
ये है मामला
सेक्टर-8 स्थित गोपाल स्वीट्स के मालिक 55 वर्षीय शरणजीत सिंह से एक्टिवा सवार तीन अज्ञात लुटेरे 17 अप्रैल की रात 6.25 लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। लुटेरों ने वारदात को सेक्टर-8 स्थित गोपाल स्वीट्स के पीछे की सड़क पर उस समय अंजाम दिया, जब शरणजीत सिंह स्कोडा कार से गार्ड दलीप कुमार के साथ सेक्टर-11 स्थित कोठी जा रहे थे। पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात लुटेरे ने गाड़ी से नीचे उतरते ही पहले गार्ड दलीप कुमार की आंखों में लाल मिर्ची डाल दी। फिर दूसरे लुटेरे ने शरणजीत सिंह से रुपये से भरा बैग छीन लिया। तीसरा लुटेरा एक्टिवा लेकर खड़ा था। वारदात कर दोनों लुटेरे दौड़कर एक्टिवा लिए खड़े तीसरे साथी तक पहुंचे और फिर वह एक साथ एक्टिवा पर सवार होकर मौके से फरार हो गए थे।