{"_id":"5a970a094f1c1bca798bc599","slug":"11519847945-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद खेर के पैर पर लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेर के पैर पर लगी चोट
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्घाटन करने पहुंचीं खेर का पैर लड़खड़ाया, घायल
सांसद के पैर में फ्रैक्चर, सेक्टर-32 में करवाया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सांसद किरण खेर के पैर पर गंभीर चोट लग गई है। यह चोट उस समय लगी, जब सांसद किरण खेर को बुधवार शाम सेक्टर-32डी के सनातन धर्म मंदिर में लगे सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करने के लिए पहुंचीं। सांसद मंदिर के प्रवेश द्वार तक ही पहुंच पाई थीं कि गाड़ी से उतरते ही उनका पैर मुड़ गया। उनके साथ चल रहे लोगों ने संभाला। इस मौके पर मेयर देवेश मोदगिल, राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया और सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह भी साथ में थे। यहां से उन्हें सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर एक्स-रे हुआ। एक्स-रे में मामूली फ्रैक्चर बताया गया है। डाक्टरों ने सांसद किरण खेर को आराम करने की नसीहत दी है। कार्यक्रम में सभी सांसद का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मंदिर के अंदर बैठे लोगों को जब पता लगा कि सांसद के पैर पर चोट आई है और वह वापस लौट गई तो लोग मायूस हो गए।