{"_id":"5c55f647bdec227f1c76b3bd","slug":"111549137479-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में 18 को महारुद्राभिषेक, सैकडों साधु पहुंचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में 18 को महारुद्राभिषेक, सैकडों साधु पहुंचेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू में पहली बार महा रुद्राभिषेक, 200 से अधिक साधु पहुंचेंगे
- 18 फरवरी को गांधी मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में 108 शिवलिंगों की होगी पूजा
-अभी से तैयारियां जोर शोर पर, मिट्टी से बनाए जाएंगे शिवलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू में पहली बार महा रुद्राभिषेक होने जा रहा है। 18 फरवरी को होने जा रहे इस आयोजन में देशभर से 200 से अधिक साधु शिरकत करेंगे। कई विभागों के विद्यार्थियों द्वारा मिलकर किया जा रहा एक दिन यह कार्यक्रम मिनी कुंभ की तरह होगा। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
लॉ डिपार्टमेंट के विद्यार्थी अमित घई ने बताया कि यह कार्यक्रम गांधी भवन मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में 108 पार्थिव शिवलिंग की पूजा होगी। भजन संध्या के अलावा कई कार्यक्रम होंगे। मिट्टी से शिवलिंग तैयार होंगे, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इस अवसर पर लंगर भी चलेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के साधुओं के अलावा अन्य प्रदेशों के साधुओं को भी आमंत्रित किया गया है। उम्मीद है कि 200 से अधिक साधु इसमें हिस्सा लेने आ रहे हैं। यह अपनेआप में एक अलग तरह का कार्यक्रम होगा। इसमें पीयू के शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है। वह भी इसमें हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 500 से अधिक पीयू के विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।