{"_id":"5c268d6ebdec2256ef10cebe","slug":"111546030446-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में यूके की महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में यूके की महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के ध्यानार्थ
होटल में यूके निवासी महिला से दुष्कर्म, कर्मचारी फरार
-चंडीगढ़ में घूमने आई महिला से वारदात के बाद शहर शर्मसार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। थाना आईटी पार्क के अंतर्गत एक नामचीन होटल में पुरुष साथी सहित ठहरी यूके निवासी महिला से एक कर्मचारी ने फुट स्पा के दौरान दुष्कर्म कर डाला। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। विदेशी महिला ने स्पा रूम से बाहर निकलकर इस संबंध में पहले अपने जानकारों को बताया। फिर होटल स्टाफ के अन्य सदस्यों के माध्यम से जानकारी पुलिस तक पहुंची। थाना आईटी पार्क के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर विदेशी महिला से पूछताछ की। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। इसके बाद शिकायत पर थाना पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने महिला के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज करवाएं हैं। थाना पुलिस देर रात तक फरार आरोपी की धरपकड़ के प्रयास में जुटी रही। लेकिन उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल नहीं हो सकी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूके निवासी महिला बीते करीब पांच दिन से थाना आईटी पार्क के अंतर्गत एक नामचीन होटल में पुरुष साथी सहित ठहरी थी।
शुक्रवार को महिला फुट स्पा के लिए रूम में गई। इस दौरान कर्मचारी ने फुट स्पा के दौरान महिला से जबरन दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद आरोपी विदेशी महिला को डरा धमका कर मौके से फरार हो गया। सूत्रों से मिली इस पूरी जानकारी के अनुसार थाना पुलिस आरोपी की धरपकड़ के प्रयास में जुटी रही और होटल प्रबंधन से आरोपी से संबंधित उसका पूरा रिकॉर्ड हासिल किया। पुलिस यह पता लगाने के प्रयास में है कि आरोपी कितने समय से वहां पर काम कर रहा था। वारदात के सामने आने से समूचे यूपी पुलिस विभाग में हड़कंप मचा रहा।