{"_id":"682f71890d585d16d7056e24","slug":"11-to-12-youths-in-the-border-belt-are-still-spying-for-isi-panchkula-news-c-16-1-pkl1079-716975-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कहां तक फैला जासूसी का जाल: गुरदासपुर से पकड़े गए जासूसों ने किए बड़े खुलासे, पंजाबियों को रहना होगा सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां तक फैला जासूसी का जाल: गुरदासपुर से पकड़े गए जासूसों ने किए बड़े खुलासे, पंजाबियों को रहना होगा सतर्क
Fri, 23 May 2025 12:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:18 AM IST
सार
भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच पंजाब और हरियाणा से कई जासूस पकड़े जा रहे हैं।इन जासूसों से पूछताछ में सामने आया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने सरहदी इलाकों में अपना जाल फैलाया हुआ है।
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों से जासूस पकड़े जा रहे हैं। कई यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर भी सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से जासूसी को अंजाम दे रहे थे। इस बीच पंजाब पुलिस द्वारा गुरदासपुर में पकड़े दो जासूसों सुखप्रीत सिंह और करनबीर सिंह से की गई पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेें: दुश्मनों से नहीं इंसाफ की लड़ाई हार गया सैनिक: साथी ने पत्नी के साथ की घिनौनी हरकत, इंसाफ नहीं मिला तो दे दी जान
विज्ञापन
राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जासूसों का यह नेटवर्क जम्मू तक फैला हुआ है, जिसे सीधे तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ऑपरेट कर रही है। आईएसआई अपने हैंडलरों और एजेंटों के जरिये जासूस तैयार कर रही है। गुरदासपुर के जासूसों ने कबूल किया है कि सरहदी इलाके में 11 से 12 जासूस इस नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। पंजाब पुलिस ने इन जासूसों से जुड़े कुछ इनपुट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक फैले जासूसों के इस नेटवर्क पर केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग के साथ अब जाॅइंट ऑपरेशन किया जा रहा है