फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 patients died due to corona in Haryana, 1008 new cases reported

हरियाणा में कोरोना से 11 और मौतें, पंजाब में 21 मरीजों ने गंवाई जान

Sat, 12 Dec 2020 11:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 12 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
11 patients died due to corona in Haryana, 1008 new cases reported
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में कोरोना वायरस से 11 और मरीजों ने दम तोड़ दिया है, जबकि 290 मरीजों की हालत नाजुक है। शनिवार को पिछले कुछ दिनों बाद प्रदेश में मरने वाले मरीजों की संख्या कुछ कम दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम में एक, फरीदाबाद में दो, सोनीपत में दो, हिसार में तीन, अंबाला में एक, यमुनानगर में एक व फतेहाबाद में एक मरीज की मौत वायरस संक्रमण से हुई।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश में संक्रमण के 1008 नए मामले सामने आए हैं। 1365 मरीज ठीक भी हुए हैं। हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 251402 हो गई है। 238374 मरीज ठीक हो गए हैं। 10318 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन


संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 94.82 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि संक्रमण की दर घटकर 6.38 प्रतिशत है। मृत्यु दर बढ़कर 1.08 प्रतिशत पहुंच गई है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन 267713 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। 22366 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में संक्रमण से 21 की मौत
पंजाब में शनिवार को कोरोना के केस में कमी देखने की मिली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार आज कोरोना से 21 मरीजों की जान चली गई। वहीं, कोविड की चपेट में 482 नए मरीज आए। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 654 है। इसके अलावा 7 लोगों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 


शनिवार तक संदिग्ध मामलों की संख्या 3494393 रही। दिनभर में इकट्ठे किए नमूनों की संख्या 25764 रही। आज लुधियाना में 53, जालंधर में 83, पटियाला में 33, एसएएस नगर में 56, अमृतसर में 60, गुरदासपुर में 24, बठिंडा में 29, होशियारपुर में 24, फिरोजपुर में 10, पठानकोट में 17, संगरूर में 5, कपूरथला में 9, फरीदकोट में 2, मुक्तसर में 3, फाजिल्का में 19, मोगा में 6, रोपड़ में 19, फतेहगढ़ साहिब में 1, तरनतारन में 3, एसबीएस नगर में 13, मानसा में 5 और बरनाला में तीन मरीज संक्रमित मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed