फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चंडीगढ़ से किरण को जिताओ, कश्मीर से धारा 370 हटा देंगे : अमित शाह

चंडीगढ़ से किरण को जिताओ, कश्मीर से धारा 370 हटा देंगे : अमित शाह

Mon, 06 May 2019 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से किरण को जिताओ, कश्मीर से धारा 370 हटा देंगे : अमित शाह
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार पाकिस्तान की तरफ से आने वाली हर गोली का जवाब गोले से देगी। शाह ने कांग्रेस व सहयोगी दलों को देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले दल करार देते हुए कहा है कि पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देने की क्षमता सिर्फ मोदी सरकार में है। शाह रविवार को सेक्टर-27 के रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर चंडीगढ़ की जनता यहां से किरण खेर को जिताती है तो भाजपा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देगी। भाजपा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35-ए को खत्म करना चाहती है जबकि कांग्रेस देशद्रोह का कानून खत्म करना चाहती है, ताकि देश को टुकड़े-टुकड़े करने का सपना पाले बैठे देशद्रोहियों को बचाया जा सके।
विज्ञापन

अमित शाह ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो दूसरी ओर बाबा (राहुल गांधी), बुआ और भतीजे की टोली है जो जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के सहारे अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया तो पूरे देश ने जश्न मनाया और देश ने केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की लेकिन पाकिस्तान और कांग्रेस मुख्यालय में मातम छाया रहा। शाह ने कहा कि इससे पहले अमेरिका व इजराइल जैसे देश इस तरह के हमलों का बदले लेते थे लेकिन अब भारत का नाम भी ऐसे देशों की सूची में शामिल हो गया है। इस अवसर पर चंडीगढ़ लोकसभा के चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, सांसद किरण खेर, प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर राजेश कालिया व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो घंटे देरी से आए शाह, सिर्फ 17 मिनट दिया भाषण
शाम 4 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता रामलीला मैदान में जमा होने शुरू हो गए थे। सांसद किरण खेर करीब 6.45 बजे पहुंचीं, जिसके बाद करीब 7.20 बजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे। शाह ने मंच से भाजपा के तमाम नेताओं के साथ हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। साढ़े 7 बजे शाह ने बोलना शुरू किया। कार्यकर्ता अमित शाह का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे लेकिन शाह ने सिर्फ 17 मिनट ही भाषण दिया और सभी का धन्यवाद करके चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed