{"_id":"5c75a38bbdec2273a83bb0f1","slug":"101551213451-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 46 के ट्रैक पर उग रही खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 46 के ट्रैक पर उग रही खास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाटो सहित
साइकिल ट्रैक अधूरा, घास भी उग आई, आखिर कैसे चलें साइकिल पर
सहेड
प्रशासन के दावे हवा-हवाई, सेक्टर-46 में साइकिल ट्रैक का काम पड़ा है अधूरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-46 ए में अधूरे पड़े साइकिल ट्रैक के कारण साइकिल पर चलने वालों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन दावे कर रहा है कि पूरे शहर में साइकिल ट्रैक की सुविधा दे दी गई है लेकिन हकीकत यह है कि कुछ सेक्टर ऐसे भी हैं, जहां पर साइकिल ट्रैक का काम अधूरा पड़ा हुआ है। सेक्टर-46 में आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि जब शहर में साइकिल ट्रैक बनने शुरू हुए थे, तब से यहां पर ट्रैक की साइड में पत्थरों से पट्टी तो बना दी गई, लेकिन साइकिल ट्रैक को बनाने का काम अधूरा पड़ा हुआ है। स्थिति यह है कि अब इस ट्रैक पर खास उग आई है। एक तो अधूरे साइकिल ट्रैक पर चला नहीं जा सकता और दूसरे घास उग आने से स्थिति और भी खराब हो गई है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। मुख्य सड़क पर चलने पर जान का खतरा बना रहता है।
ट्रैफिक के कारण रहता है हादसे का डर
मैं रोजाना यहां से साइकिल से गुजरता हूं। यहां शुरू से ही साइकिल ट्रैक का काम नहीं हुआ। रोड पर हर समय ट्रैफिक रहता है। इससे सड़क पर चलते समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। यहां साइकिल ट्रैक तो बनना चाहिए।
-विजय कुमार, सेक्टर-48
ट्रैक पर उग आई है घास
मैं फेज 10 में काम करता हूं। इसी सड़क से अक्सर आता-जाता हूं। साइकिल ट्रैक का काम अधूरा पड़ा है। ट्रैक पर घास उग गई है। ट्रैक पर लगे खंभे पर लोग अपनी घोड़ी बांध रहे हैं। ट्रैक की सुविधा पूरे शहर में है तो यहां भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
-योगेश, निवासी बुडै़ल
ट्रैक न होने से होती है परेशानी
मैं यहां सेक्टर-45 मंडी में आता हूं। साइकिल ट्रैक न होने से परेशानी तो होती ही है। रात को लोग शराब पीकर गाड़ियां चलाते हैं, हमारे साथ कोई भी दुर्घटना हो सकती है। उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
-रमेश, सेक्टर 26
अधूरे ट्रैक का काम पूरा होना चाहिए
यहां हर महीने पेंशन लेने आता हूं। साइकिल से ही आना जाना होता है। कोई भी गाड़ी पास से गुजरती है डर के कारण साइकिल से उतर जाता हूं। इस अधूरे ट्रैक का काम पूरा किया जाना चाहिए।
-श्याम सिंह, सेक्टर 32
कोट........
मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं इसे चेक करवाता हूं। अगर ऐसा है तो इसको जल्द ही बनवा दिया जाएगा।
-मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर