{"_id":"5c55f643bdec22736736689a","slug":"101549137475-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों का आरोप- जरूरत नहीं, फिर भी सीवरेज के लिए कर दी खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों का आरोप- जरूरत नहीं, फिर भी सीवरेज के लिए कर दी खुदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों का आरोप- जरूरत नहीं, फिर भी सीवरेज की पाइपलाइन के लिए कर दी खुदाई
- विरोध के बाद एक्सईएन ने काम रुकवाया, पार्षद बोले- विवाद बेवजह
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-47डी में नगर निगम की ओर से डाली जा रही सीवरेज की पाइपलाइन को लेकर शनिवार को विवाद हो गया। लोगों ने आरोप लगाया कि सीवरेज की पाइपलाइन ठीक ढंग से काम कर रही है इसके बावजूद यहां जबरदस्ती खुदाई की जा रही है। आरोप यह भी है कि निगम को पता ही नहीं था कि सीवरेज की पाइपलाइन पीछली साइड है, जबकि खुदाई फ्लैट्स के अगली साइड कर दी। हालांकि पार्षद और पूर्व मेयर देवेश मोदगिल का कहना है कि काफी समय से लोगों की शिकायत थी, जिसे दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया। इसके लिए हर तरह का सर्वे व प्लानिंग की गई है। बहरहाल लोगों के विरोध जताने के बाद एक्सईएन ने काम को रुकवा दिया है।
घटिया क्वालिटी के मैटीरियल का हो रहा इस्तेमाल
स्थानीय निवासी संदीप भारद्वाज का कहना है कि कई सालों में यहां सीवरेज की कोई समस्या नहीं आई। निगम द्वारा काम को करवाया जा रहा है लेकिन उसमें इस्तेमाल किया जा रहा मैटीरियल भी बेहद घटिया क्वालिटी का है। लोगों ने काम को रुकवाने के लिए लिखित में मौके पर मौजूद एक्सईएन को ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद काम को रुकवाया गया। हालांकि लोगों ने आरोप लगाया कि आदेशों के बावजूद भी ठेकेदार ने काम बंद नहीं किया है।
वर्जन
शिकायत मिलने के बाद काम बंद करवा दिया है। आगे अब खुदाई नहीं की जाएगी। थोड़ा-बहुत फिलिंग का काम रह गया था, जिसे किया गया।
-विजय कुमार, एक्सईएन।
--------------
कुछ लोग बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं। एमसी ने कंसल्टेंट अप्वाइंट किया, जिसने सर्वे कर रिपोर्ट सौंपी। एजेंडा पारित होने के बाद काम शुरू किया गया है। कांट्रेक्टर की तरफ से कुछ लापरवाही की गई है।
विज्ञापन
-देवेश मोदगिल, पार्षद।