फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पानीपत के लिए हादसे में मां बेटी की मौत

पानीपत के लिए हादसे में मां बेटी की मौत

Wed, 02 Jan 2019 02:19 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
पानीपत के लिए हादसे में मां बेटी की मौत

विज्ञापन
धुंध में हाईवे पर मिनी बस ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर एक-एक कर दो दर्जन वाहन भिड़े, 18 से ज्यादा लोग घायल

अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ूू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर मंगलवार सुबह घने धुंध में एक-एक कर करीब दो दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक कार को पीछे से आई तेज रफ्तार मिनी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार आगे खड़ी गाड़ी और मिनी बस के बीच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कार में बैठीं मां-बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दप्पर स्थित टोल प्लाजा पास हुए इस हादसे में 18 से ज्यादा लोग घायल हुए जबकि करीब दो दर्जन वाहन एक-दूसरे से टक्कर के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क हादसे में जांन गंवाने वालीं मां-बेटी की पहचना मूलरूप से पानीपत निवासी सीमा रानी (38) और दिव्या (17) के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल पंचकूला की पावर कालोनी में साथ रहती थीं। महिला के पति संजय कुमार पंचकूला पावर कॉम में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट हैं।
विज्ञापन

लैहली पुलिस चौकी इंचार्ज फूलचंद ने बताया कि संजय कुमार की शिकायत पर आरोपी मिनी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन दाह संस्कार के लिए शवों को लेकर पैतृक गांव पानीपत चले गए। के अनुसार पुलिस ने फिलहाल संजय वासी पंचकूला के बयान पर मिनी बस चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार ने बताया कि वह अपने बड़े भाई की रिटायरमेंट पार्टी के बाद वापस ड्यूटी के लिए पंचकूला लौट रहे थे। मंगलवार सुबह अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग पर दप्पर टोल प्लाजा पार करने के बाद कुछ ही दूरी पर आगे बढ़े तो गहरी धुंध में िक?सी वाहन से उनकी टक्कर हो गई। समय रहते ब्रेक लगाने से कोई बड़ी हानि नहीं हुई। वह ब्रेक लगाकर नीचे उतर गए और आगे देख ही रहे थे कि तभी पीछे से आई गुलाबी रंग की एक तेज रफ्तार मिनी बस ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे खडे़ वाहन व बस के बीच उनकी कार पूरी तरह से पिचक गई और कार में बैठी उसकी पत्नी व बड़ी बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि घायल छोटी बेटी दीक्षा को सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ से पीजीआई रेफर? किया गया है।


सबसे पहले ट्राले से टकराया कैंटर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सबसे आगे अज्ञात ट्राले को पीछे से जेसीबीएल कैंटर ने टक्कर मारी, जिसके बाद राजस्थान की एसी बस, फिर हरियाणा रोडवेज बस और ऑल्टो 800 कार को मिनी बस, फिर ट्रैक्टर-ट्राली, डिजायर कार, कंटेनर ट्राला, हिमाचल रोडवेज की बस, ऑटो, ट्रक, उसके पीछे बोलेरो, इंडिका व आई10 कारें तीन अलग जगह पर टकराती चली गईं।


ये लोग हैं घायल
हादसे में मनजीत कौर पत्नी रजिन्द्र सिंह निवासी देवी नगर, दीक्षा (11) पुत्र संजय, राज कौर (37) पत्नी सुखविन्द्र सिंह निवासी देवी नगर, कविता (22) पुत्री जसबीर सिंह निवासी लालड़ू, अवतार सिंह (25) पुत्र लाल सिंह निवासी दप्पर, नीलम (40) पत्नी मंगत राम निवासी लालड़ूू, मनीष (23), हितेष निवासी अंबाला, सुखजीत सिंह निवासी धर्मगढ़, लाल सिंह डैहर डिंपल, रूप चंद निवासी लालड़ूू, दिक्षित और अखिल निवासी डेराबस्सी, बिन्दु और नीतू देवी दप्पर, विशाल, बलबीर सिंह, इंद्रजीत के अलावा ट्रक चालक सतबीर भी जख्मी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed