{"_id":"5c2b9f80bdec2256b542607d","slug":"101546362752-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां पड़े नानक के चरण, वहां होंगे गुरमति समागम : लौंगोवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां पड़े नानक के चरण, वहां होंगे गुरमति समागम : लौंगोवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां पड़े गुरु नानक के चरण, वहां होंगे गुरमति समागम : लौंगोवाल
गुरुद्वारा सिंह सभा साकची टाटानगर में आयोजित समागम में बोले एसजीपीसी प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी ने श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर उन सभी ऐतिहासिक शहरों में गुरमति प्रचार समागम का आयोजन करने का निर्णय किया है, जहां-जहां श्री गुरु नानक देव के चरण पड़े थे। इसी कड़ी में एसजीपीसी ने गुरुद्वारा सिंह सभा साकची टाटानगर में एक गुरमति समागम का आयोजन करवाया। इस समागम में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर लौंगोवाल ने संगत को गुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व पर आयोजित समागमों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरणा दी। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व गुरमति प्रचार-प्रसार के लिए शानदार अवसर है। एसजीपीसी पंजाब दूसरे प्रदेशों में विशेष समारोह का आयोजन कर रही है। इसके अंतर्गत 19 और 20 जनवरी को ओडिशा के गुरुद्वारा बोइली साहिब और गुरुद्वारा दातुन साहिब कटक में धार्मिक समागम आयोजित होंगे। इन समारोहों के माध्यम से गुरु साहिबान के उपदेशों और शिक्षा का प्रचार किया जाएगा। इस अवसर पर एसजीपीसी के धर्म प्रचार के सचिव बलविंदर सिंह जोड़ा सिंघा और प्रचारक जगदेव सिंह ने संगत को सिख धर्म के बारे जानकारी दी। संगत ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह, लौंगोवाल और अन्य को सम्मानित किया।
फोटो
टाटानगर की संगत भाई लोंगोवाल व ज्ञानी हरप्रीत सिंह को सम्मानित करती हुई ।