{"_id":"5a74c30d4f1c1b88268b81ea","slug":"101517601549-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय वित मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय वित मंत्री का पुतला फूंका
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंका
चंडीगढ़। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) और राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ चंडीगढ़ इकाई अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने आठ लाख पोस्ट खत्म कर दी हैं। आयकर में छूट नहीं दी। वित्त मंत्री अरुण जेटली कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय कर रहे हैं। चुनाव के पहले झूठे वादे किए थे। कोई वादा पूरा नहीं हो रहा है। कर्मचारी वर्ग परेशान हैं।
बीएमएस और राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ ने केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति की आलोचना की है। बीएमएस के प्रधान बद्री प्रसाद कौशिक ने कहा कि सरकार वादे से मुकर रही है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका।